23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

राशिफल : 04 अगस्त 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …

HomeRASHIPHALराशिफल : 04 अगस्त 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का...

Date:

रायपुर : 04 अगस्त 2025

4 अगस्त का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार कर्क, तुला और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभदायक रहेगा। सितारे बताते हैं कि आज चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होगा जबकि मिथुन राशि में गुरु और शुक्र की युति गजलक्ष्मी नामक शुभ संयोग बना रही है। इस पर आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग अनुराधा उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र में बन रहा है। इसके साथ ही आज ऐंद्र योग का भी सुंदर संयोग बनने जा रहा है। इन स्थितियों में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, जानें आज का राशिफल।

मेष राशि, विरोधियों से सावधान रहें

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने कामों में सफल रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें और सभी फैसले सोच-समझकर लें। विरोधियों से सावधान रहें। पारिवारिक विवादों से बचने के लिए शांत रहना जरूरी है। गुस्सा आपके काम में बाधा बन सकता है इसलिए धैर्य रखें। खर्चे ज्यादा हो सकते हैं जिससे थोड़ी आर्थिक परेशानी हो सकती है। मन शांत रखने के लिए अपने शौक पूरे करें। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

​वृषभ राशि, चुनौतियों का धैर्यपूर्वक करें सामना

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है, लेकिन अपने आप पर भरोसा रखें। कामकाज में दिक्कतें आ सकती हैं, जिन्हें धैर्य और मेहनत से पार पाया जा सकता है। समय पर काम पूरा करने के लिए आपको आत्ममंथन करना होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें और भोजन में सावधानी रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशक गणेश स्तोत्र का रोज पाठ करें।

​मिथुन राशि, आर्थिक मामलों में रहें सावधान

आज आपको अपनी सेहत और खर्चों पर विशेष ध्यान देना होगा। आज का दिन थोड़ा कठिनाइयों से भरा रह सकता है। आज कामकाज में ज्यादा मेहनत की जरूरत पड़ सकती है। आपके लिए पारिवारिक और सामाजिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। आज फिजूलखर्ची हो सकती है। नौकरी या व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। आज शांति से काम लें और धैर्य से काम लें। आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

​कर्क राशि, पुराने निवेश में लाभ के आसार

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने के आसार हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातक अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको पदोन्नति या वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है। आपके पक्ष में प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला हो सकता है। अगर कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें आपको राहत मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उन्हें कोई प्यारा उपहार देने का मन बनेगा। दिन आनंददायक रहेगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

​सिंह राशि, खर्चों पर रखें नियंत्रण

आपका दिन अच्छा रहेगा लेकिन काम में व्यस्तता बनी रह सकती है। रिश्तेदारों की ओर से कोई तोहफा मिलने से मन खुश होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। लापरवाही न करें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों की मेहनत रंग लाएगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें वरना बाद में तनाव हो सकता है। किसी भी काम को जोश में आकर न करें। काम खराब हो सकता है। इसके साथ ही अपनी छवि का ध्यान रखें। आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

​कन्या राशि, परिवार में अनुकूल माहौल रहेगा

कन्या राशि वालों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातक अपने काम को समय पर पूरा करने में थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं। कारोबार में आपको अपेक्षित सहयोग पाने में कठिनाई हो सकती है लेकिन हालात जल्द ही सामान्य होंगे। इसके साथ ही आज परिवार में माहौल अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​तुला राशि, आपके काम की तारीफ होगी

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से वरिष्ठ लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आपके बॉस आपके काम की सराहना करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। निजी रिश्तों में भी मिठास बढ़ेगी। दोस्तों के साथ बाहर घूमने की योजना बन सकती है। व्यापार में नई योजनाएं लागू करके लाभ पा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

​वृश्चिक राशि, आज हर चीज में संतुलन बनाए रखें

वृश्चिक राशि वालों को आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी में संतुलन बनाए रखें। आपको अपनी योजनाएं स्पष्ट रखनी होंगी। अपने मन को शांत रखें। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आपको अपने आत्मबल को जगाना होगा। सेहत को लेकर भी लापरवाही न बरतें। खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें। संघर्षों का धैर्यपूर्वक सामना करें। मेहनत का लाभ मिलेगा। आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करें।

​धनु राशि, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धनु राशि के जातकों का आज का दिन भावनाओं से भरा रह सकता है। किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। हालांकि शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत करने से हल निकलेगा। नौकरीपेशा जातक अपने काम में व्यस्त रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। अपनी इच्छानुसार खर्च करने का मौका मिलेगा। आपकी कमाई से संतोष मिलेगा। हालांकि मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं, लेकिन आप धैर्य रखें। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करें।

​मकर राशि, आज गुस्से से बिगड़ सकते हैं काम

आज मकर राशि वालों को आज थोड़ा संभलकर चलना होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। सोच-समझकर कदम उठाएं। गुस्से पर काबू रखें। यह आपकी मेहनत को नुकसान पहुंचा सकता है। हर बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें। परिवार में शांति बनाए रखें। खर्चे अधिक हो सकते हैं इसलिए बजट पर ध्यान दें। मानसिक रूप से मजबूत बने रहें। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरमंदों को भोजन कराएं।

​कुंभ राशि, सहयोग की भावना से करें काम

आज कुंभ राशि के जातक अपने काम पर अधिक ध्यान दें। किसी योजना को सफल बनाने के लिए आपके लिए टीमवर्क जरूरी रहेगा। अपने सहकर्मियों और पार्टनर की मदद लें और विचारों का आदान-प्रदान करें। नए प्रोजेक्ट या प्रस्ताव आ सकते हैं, लेकिन उनकी गुणवत्ता को ठीक से जांचना जरूरी है। निजी जीवन में थोड़ी परेशानी रह सकती है, जिसमें धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान पर ध्यान दें। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

​मीन राशि, कारोबार में मिलेंगे नए मौके

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको कारोबार से लेकर करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वह आपकी समस्याओं को समझकर सुलझाने में मदद करेगा। काम में भी आपको अच्छी प्रगति मिलेगी। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ा पाएंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। निवेश से लाभ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आज का राशिफल: 11 फरवरी 2026…

आज चंद्रदेव का वृश्चिक राशि में गोचर मन की...

राशिफल : 08 फरवरी 2026; जाने आज का राशिफल …

आज 08 फरवरी 2026 ; सितारों की स्थिति बता...