रायपुर : 02 अगस्त 2025
छत्तीसगढ़ भाजपा ने सदस्यता अभियान में 60 लाख नए सदस्य जोड़ने के ऐतिहासिक लक्ष्य को हासिल किया है। इस उपलब्धि पर रायपुर के नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं अभियान में सक्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे।
भाजपा ने यह सदस्यता अभियान 3 सितंबर 2024 को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अगुवाई में शुरू किया था। पहला सदस्य सीएम साय बने थे। इसके बाद पूरे प्रदेश में जोरदार अभियान चलाकर डिजिटल माध्यम (नमो ऐप, मिस्ड कॉल, वेबसाइट, QR कोड) से नए सदस्य जोड़े गए।
यह भी पढ़े : तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, स्कूटी से मिला अवैध हथियार…
टॉप-3 विधायक जिन्होंने सबसे ज्यादा सदस्य जोड़े:
- रिकेश सेन
- भावना बोहरा
- अजय चंद्राकर
रायपुर शहर से विधायक पुरंदर मिश्रा, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू समेत 12 नेताओं ने 3,000 से अधिक सदस्य बनाए।
जिन जिलों से कार्यकर्ता होंगे सम्मानित:
सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, बालोद, बलौदाबाजार, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, राजनांदगांव, बेमेतरा सहित अन्य जिलों में अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी दी गई थी। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा, “कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत ने पार्टी के सांगठनिक आधार को मजबूत किया है। यह सम्मान समारोह उनके जोश और ऊर्जा को और बढ़ाएगा।”
पार्टी हर पांच साल में सदस्यता का नवीनीकरण करती है, और इस बार के परिणाम भाजपा के लिए बेहद उत्साहवर्धक रहे हैं।
खबरे और भी…


