रायपुर : 02 अगस्त 2025
उरला थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम पुलिस ने तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर सन्नी साहू उर्फ माया (26) को गिरफ्तार किया। सरोरा के शमशान घाट के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। उसकी स्कूटी से एक लोहे की तलवार बरामद हुई है।
यह भी पढ़े : अंबेडकर अस्पताल कैंसर विभाग की बिल्डिंग को मिली मंजूरी, बनेगी पांच नई मंजिलें…
आरोपी सरोरा के ठाकुर देव चौक का रहने वाला है और उस पर पूर्व में हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।
खबरे और भी…


