रायपुर : 02 अगस्त 2025
अंबेडकर अस्पताल के कैंसर विभाग की बहुप्रतीक्षित बिल्डिंग निर्माण को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। पिछले चार साल से अटके इस प्रोजेक्ट के लिए शासन ने 39.36 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। कैंसर विभाग की मौजूदा बिल्डिंग पर अब पांच नई मंजिलें बनाई जाएंगी।
यह भी पढ़े : एवरग्रीन म्यूजिकल ग्रुप की संगीतमय प्रस्तुति आज मायाराम सुरजन हाल में…
पीडब्ल्यूडी एक महीने के भीतर टेंडर जारी करेगा, जबकि ठेका एजेंसी को वर्क ऑर्डर मिलने के दो साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना होगा। नई मंजिलें बनने से कैंसर मरीजों को ज्यादा बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
बता दें, कैंसर विभाग की मौजूदा बिल्डिंग करीब 15 साल पहले बनी थी, जिसे 9 मंजिला बनाया जाना था, लेकिन तब सिर्फ दो मंजिलों की अनुमति मिली। वर्ष 2023 में 7 मंजिल तक विस्तार की मंजूरी मिली थी, लेकिन मजबूती की जांच में बिल्डिंग को अधिकतम 7 मंजिल तक ही सुरक्षित पाया गया।
बिल्डिंग की ऊंचाई में बदलाव को लेकर अस्पताल प्रबंधन और पीडब्ल्यूडी के बीच अनुमोदन में देरी के चलते फाइल लंबे समय तक शासन में अटकी रही। लगातार प्रयासों के बाद 25 जुलाई को अनुमति और 28 जुलाई को फंड की स्वीकृति मिल गई।
खबरे और भी…


