बिलासपुर : 01 जुलाई 2025
नेशनल हाईवे पर लगातार हो रही मवेशियों की मौत को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मुख्य सचिव और एनएचएआई प्रोजेक्ट मैनेजर को शपथपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
बीते 20 दिनों में तीन हादसों में 50 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो चुकी है। 30 जुलाई को बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने 16 से अधिक गायों को कुचल दिया, जिनमें 15 की मौत हो गई।
यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ को मिला 1685 करोड़ का पेंशन अंशदान, अब हर साल होगी 200 करोड़ की बचत…
हाईकोर्ट ने पूर्व में रोडमैप बनाने, मॉनिटरिंग करने और जिम्मेदारियों को तय करने के निर्देश दिए थे, लेकिन एसओपी होने के बावजूद अमल नहीं हो सका।
कोर्ट ने चेताया कि अब संबंधित अफसरों के सर्विस रिकॉर्ड में लापरवाही दर्ज की जा सकती है। इसके बाद नगर निगम और पुलिस हरकत में आई। 30 जुलाई की रात अभियान चलाकर 110 मवेशियों को सड़क से हटाया गया।
नगर निगम ने खुले में मवेशी छोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दो गौ पालकों पर FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। यह प्रदेश में पहली बार हुआ है जब मवेशी मालिकों पर इस तरह की कार्रवाई की गई है।
खबरे और भी…


