26.4 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

बिलासपुर में नेशनल हाईवे बना मवेशियों का श्मशान, 20 दिन में 50 से ज्यादा गायों की मौत…

HomeChhattisgarhBILASPURबिलासपुर में नेशनल हाईवे बना मवेशियों का श्मशान, 20 दिन में 50...

Date:

बिलासपुर : 31 जुलाई 2025

जिले में नेशनल हाईवे पर मवेशियों की लगातार हो रही मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। बुधवार रात बिलासपुर-रायपुर NH पर अज्ञात वाहन ने लिमतरा के पास सड़क पर बैठीं 16 से ज्यादा गायों को कुचल दिया। इसमें 15 की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल है। गुरुवार सुबह हाईवे पर खून से सनी लाशें बिखरी पड़ी थीं।

यह पिछले 20 दिनों में तीसरी बड़ी दुर्घटना है, जिसमें अब तक 50 से अधिक गायों की जान जा चुकी है। इससे पहले 14 जुलाई और 27 जुलाई को भी तेज रफ्तार वाहनों ने मवेशियों को कुचला था।

यह भी पढ़े : जन समस्याओं के समाधान को लेकर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने लगाए जन चौपाल…

लगातार हो रही घटनाओं पर हाईकोर्ट की सख्ती भी बेअसर साबित हो रही है। कोर्ट ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन को सड़क से मवेशियों को हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन पालन में लापरवाही बरती जा रही है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि धारा 163 के तहत सख्ती की जा रही है। सड़क पर मवेशी छोड़ने वाले पालकों पर FIR और जुर्माना का प्रावधान है। वहीं, गौसेवकों में भारी आक्रोश है और वे दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...