बीजापुर: 31 जुलाई 2025
बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के अर्जुनल्ली गांव के चिंतावागु नाले में मछली पकड़ने के दौरान ग्रामीणों को एक अजीबोगरीब मछली मिली, जिसकी पहचान दक्षिण अमेरिका की मूल प्रजाति ‘प्लेको फिश’ (Plecostomus) के रूप में हुई है। बाघ जैसी धारियों और सी सेक्शन जैसे मुंह वाली इस मछली ने गांववालों को चौंका दिया।
यह मछली आमतौर पर एक्वेरियम में काई व गंदगी साफ करने के लिए रखी जाती है। इसकी त्वचा बेहद कठोर होती है और यह तेजी से बढ़ती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह एक आक्रामक प्रजाति है जो देसी मछलियों के अंडों और भोजन को खत्म कर स्थानीय जैवविविधता के लिए खतरा बन सकती है।
सोशल मीडिया पर इस मछली की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। विशेषज्ञों ने इसे “खूबसूरत लेकिन खतरनाक” करार दिया है।
subscribe: www.swatantrachhattisgarh.com


