18.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

दुसरे वनडे में टीम इंडिया धराशायी हुई ,कंगारू जीते..

HomeAndhra Pradeshदुसरे वनडे में टीम इंडिया धराशायी हुई ,कंगारू जीते..

Date:

विशाखपटनम: 19 मार्च 2023 (राखी श्रीवास्तव )

भारत और आस्ट्रेलिया के मध्य खेले जाने वाले तीन वनडे सीरिज का दूसरा मैच आज 19 मार्च 2023 को विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस.राजशेखर स्टेडियम में खेला गया | आज के इस वनडे में आस्ट्रेलिया ने भारत पर जीत हासिल कर 10 विकेट से हराया | आपको बता दें ,इस मैच में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कमान संभल रहे थे | जबकि पहले मैच में हार्दिक पंड्या ने मोर्चा संभाला था | वहीँ आस्ट्रेलिया की टीम में भी पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ ने कमान संभाली थी |

आस्ट्रेलिया ने टास जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाज़ी का मौका दिया | जिसमे 12 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 5 विकेट गँवा कर मात्र 64 रन ही बना पायी | 25 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 9 विकेट गँवा कर 103 रन बनाए |और अंत में टीम इंडिया 117 रन पर ढेर हुई |टीम में सबसे ज्यादा विराट कोहली ने 31 रन बनाए | इस तरह से आस्ट्रेलिया ने 1-1 से बराबरी कर ली है | जबकि कंगारुओं को जीत के लिए सिर्फ 118 रनों का लक्ष्य था जिसे उन्होंने सिर्फ 11 ओवर में ही बिना विकेट गँवाए जीत हासिल कर लिया | अब तीसरा वनडे मैच 22 मार्च को चेन्नई में खेला जायेगा |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारतीय रेलवे का तकनीकी कदम: विशाखापत्तनम स्टेशन पर तैनात हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट ‘एएससी अर्जुन’

विशाखापत्तनम/आँध्रप्रदेश /राखी श्रीवास्तव हाइलाइट :• यात्रियों की सुरक्षा और...