विजयवाड़ा / आँध्रप्रदेश
प्रमुख बिंदु
• केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने नई एयर ट्रैफिक सर्विसेज (एटीएस) बिल्डिंग का उद्घाटन किया।
• ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
• नए टर्मिनल निर्माण कार्य का निरीक्षण कर विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।
विजयवाड़ा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नई एयर ट्रैफिक सर्विसेज (एटीएस) बिल्डिंग का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नई एटीएस बिल्डिंग के सामने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री ने निर्माणाधीन विजयवाड़ा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न हिस्सों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को डिजाइन और गुणवत्ता के सर्वोच्च मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही एयरपोर्ट की लैंडस्केपिंग योजना का भी अवलोकन किया और यात्रियों को आगमन से प्रस्थान तक विश्वस्तरीय एवं सुविधाजनक अनुभव उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नया टर्मिनल क्षेत्रीय हवाई संपर्क को और मजबूत करेगा तथा यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
खबरें और भी…
हमारे WhatsApp ग्रुप को फॉलो करना न भूलें।
https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG


