34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

एक बार फिर सदन में गूंजेगा पी.एम.आवास का मुद्दा ,विपक्ष ने उठाया सवाल ..

HomeChhattisgarhएक बार फिर सदन में गूंजेगा पी.एम.आवास का मुद्दा ,विपक्ष ने उठाया...

Date:

रायपुर : 20 मार्च 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज सोमवार की कार्रवाही हंगामेदार हो सकती है | क्योंकि विपक्ष लगातार पी.एम.आवास योजना में सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहा है | प्रश्नकाल के दौरान कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिल भेड़िया के विभाग से सम्बंधित सवाल पूछे जायेंगे | विधायकों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से सम्बंधित सवाल भी लगाए गए हैं | जिसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना में किये खर्च और बनाए गए मकान का विवरण माँगा गया है | इसके अलावा गोधन न्याय योजना, स्कूलों के लिए खरीदी गयी सामग्री ,सड़कों का निर्माण आदि सम्बंधित सवाल भी प्रश्नकाल की सूची में डाले गए हैं |

आज सोमवार को प्रश्नकाल में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए गए हैं | पहला नारायण चंदेल के द्वारा लगाया जाएगा ,जो प्रदेश श्रम विभाग के तहत नियुक्ती से जुड़ा है | वहीँ दूसरा ध्यानाकर्षण विधायक शैलेश पाण्डे के द्वारा लगाया गया है | जिसमे सरगुजा संभाग के भटगांव में रेत माफिया के द्वारा मारपीट किये जाने के मामले को लेकर गृह मंत्री का ध्यानाकर्षित करेंगे |

आज कार्रवाही के दौरान संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे छत्तीसगढ़ विधानसभा वेतन भत्ता तथा पेंशन (संशोधन ) विधेयक 2023 (क्रमांक -4 /2023) पर प्रस्ताव पेश करेंगे | इसके अलावा अनेक अनुदान मांगों पर चर्चा की जायेगी ,जो स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ,राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के विभागों से सम्बंधित होगी |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...