18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

राजनांदगांव में IG अभिषेक शांडिल्य ने की वार्षिक परेड का निरीक्षण…

HomeChhattisgarhराजनांदगांव में IG अभिषेक शांडिल्य ने की वार्षिक परेड का निरीक्षण...

Date:

राजनांदगाँव : 26 जुलाई 2025

रक्षित आरक्षी केन्द्र में 25 जुलाई को पुलिस महानिरीक्षक (IG) अभिषेक शांडिल्य ने वार्षिक निरीक्षण परेड का आयोजन किया। इस परेड में रक्षित केन्द्र, थाना, चौकी, यातायात शाखा व डॉग स्कॉड के 170 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

IG के आगमन पर क्वार्टर गार्ड में सलामी दी गई। उन्होंने जवानों के टर्नआउट व परेड का निरीक्षण किया और डॉग स्कॉड की भी समीक्षा की। साफ-सुथरे टर्नआउट वाले जवानों को पुरस्कृत किया गया, जबकि लापरवाही पर सुधार की हिदायत दी गई।

यह भी पढ़े : जगदलपुर-किरंदुल रूट पर 25 दिनों से यात्री ट्रेनें बंद, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन…

IG ने थाना प्रभारियों को स्कावर्ड ड्रिल कराने के निर्देश दिए। परेड के बाद एमटी शाखा, शस्त्रागार, वस्त्रागार, जिम आदि का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण उपरांत उन्होंने दरबार लगाकर कर्मचारियों की समस्याएं सुनी और समाधान के निर्देश दिए। जवानों को अनुशासन, संयमित जीवनशैली और नियमित व्यायाम अपनाने की सलाह दी।

इस अवसर पर SP मोहित गर्ग, अति. SP ऑप्स मुकेश ठाकुर, अति. SP राहुल देव शर्मा, CSP पुष्पेंद्र नायक, SDOP डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, SDOP तनुप्रिया ठाकुर समेत विभिन्न थानों के प्रभारी उपस्थित थे।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...