संत ज्ञानेश्वर स्कूल में सैनिटरी पैड और डिस्चार्ज मशीन का उद्घाटन; डॉ. कमल वर्मा ने छात्राओं को दिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य टिप्स…

HomeCHHATTISGARHसंत ज्ञानेश्वर स्कूल में सैनिटरी पैड और डिस्चार्ज मशीन का उद्घाटन; डॉ....

Date:

रायपुर: 25 जुलाई 2025

रायपुर महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में शुक्रवार, 25 जुलाई को स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रायपुर की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ और मंडल की वरिष्ठ सदस्य डॉ. कमल वर्मा ने कक्षा 6वीं से 8वीं तक की छात्राओं से संवाद कर उन्हें मासिक धर्म और महिला स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ दीं।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि विद्यालय परिसर में स्थापित सैनिटरी पैड व डिस्चार्ज मशीन का उद्घाटन भी डॉ. वर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने छात्राओं को माहवारी के दौरान साफ-सफाई, खानपान और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनके सवालों का भी समाधान किया।

डॉ. वर्मा ने घोषणा की कि स्कूल की कोई भी छात्रा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच के लिए उनके पास आ सकती है। कार्यक्रम के दौरान कई छात्राओं ने व्यक्तिगत रूप से भी स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाएं साझा कीं।

विद्यालय में डॉ. वर्मा का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका तृप्ति अग्निहोत्री ने किया, जबकि सुनिधि रोकड़े ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं भी वर्कशॉप में शामिल होकर लाभान्वित हुईं।

विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने डॉ. कमल वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...