21.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

सरगुजा जिला अस्पताल से 108 एम्बुलेंस चोरी, सुरक्षा पर 7 लाख खर्च, फिर भी बड़ी चूक…

HomeChhattisgarhसरगुजा जिला अस्पताल से 108 एम्बुलेंस चोरी, सुरक्षा पर 7 लाख खर्च,...

Date:

जशपुर : 22 जुलाई 2025

सरगुजा जिला अस्पताल परिसर से संजीवनी 108 सेवा की एक एम्बुलेंस (क्रमांक CG 02-6563) चोरी हो गई है। यह वाहन कई दिनों से नकीपुरिया वार्ड के पास खड़ी थी, जिसे स्टीयरिंग की खराबी के कारण अस्थायी रूप से सेवा से हटाया गया था। चोरी की घटना 13 से 16 जुलाई के बीच हुई मानी जा रही है, जब 108 सेवा का स्टाफ EMT और पायलट की भर्ती प्रक्रिया में व्यस्त था।

हैरानी की बात यह है कि अस्पताल प्रबंधन हर महीने करीब 7 लाख रुपये सुरक्षा व्यवस्था पर खर्च करता है, और परिसर में 60 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इसके बावजूद वाहन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पहले भी दोपहिया वाहनों की चोरी की शिकायतें मिलती रही हैं, लेकिन अब एम्बुलेंस जैसी बड़ी गाड़ी का गायब होना सुरक्षा में गंभीर चूक को दर्शाता है।

यह भी पढ़े : हमर क्लीनिक बदहाल, मोहल्लों में स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ रहीं…

मामले की शिकायत मणिपुर थाना में की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अस्पताल अधीक्षक डा. आर.सी. आर्या ने भी चोरी की पुष्टि की है, हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से कोई लिखित शिकायत अस्पताल को नहीं दी गई है।

पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि चोरी कैसे और कब हुई। यह घटना न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की संपत्ति की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...