बिलासपुर, 20 जुलाई 2025.
बिलासपुर पुलिस ने अवैध धारदार हथियार रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से कुल 10 स्टेनलेस स्टील बटनदार फोल्डिंग चाकू बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में पहला आरोपी निखिल साहू पिता अंजु साहू (उम्र 19 वर्ष), निवासी डीएलएस कॉलेज, बजरंगबली मंदिर के पास, सरकंडा है, जिसके कब्जे से 08 चाकू बरामद हुए हैं। वहीं, दूसरा आरोपी सुमीत चौरसिया पिता संदीप चौरसिया (उम्र 20 वर्ष), निवासी मंगेली बाजार, हनुमान मंदिर, गौरेला, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के पास से 02 चाकू बरामद किए गए हैं।
पुलिस की एसीसीयू एवं थाना तारबाहर की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के सर्विस प्रोवाइडर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा। दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 220/25 और 221/25, धारा 25 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
इस सफल कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/एसीसीयू) अनुज कुमार, तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में निरीक्षक कृष्णचंद्र सिदार, निरीक्षक अजरुद्दीन, उप निरीक्षक रामनरेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कार देने की घोषणा की है।
खबरें और भी…


