दंतेवाड़ा : 20 जुलाई 2025
जिले में संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए संयुक्त जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिले की प्रभारी सचिव डॉ. प्रियंका शुक्ला ने की। डॉ. शुक्ला ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान भारत, महतारी वंदन, जनधन योजना, जननी सुरक्षा योजना जैसी प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और लक्ष्यों की पूर्ति हेतु जरूरी निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें : रायगढ़: सिथरा गांव में हाथी ने मचाया उत्पात, एक भैंस की मौत…
उन्होंने “नियद नेल्लानार योजना” के तहत स्थापित कैंपों और लक्षित ग्रामों की स्थिति जानी तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर ज़ोर दिया।
जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, धरती आबा, स्वामित्व, पीएम सूर्यघर और ग्रामीण परिवहन कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मलेरिया नियंत्रण, जैविक खेती और बुजुर्गों के ‘वय वंदना’ योजना में पंजीयन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डॉ. शुक्ला ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए पारदर्शिता और समन्वय के साथ कार्य करें।
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG


