21.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

रायपुर : राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से गुणवत्ता सुधार का रोडमैप मांगा, कुलपतियों के साथ किया विचार-विमर्श…

HomeChhattisgarhरायपुर : राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से गुणवत्ता सुधार का रोडमैप मांगा, कुलपतियों...

Date:

रायपुर, 19 जुलाई 2025

राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री रमेन डेका ने राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कुलपतियों से आगामी दो माह के भीतर विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करने को कहा है। शनिवार को राजभवन में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी कुलपतियों से छात्रों के हित में गंभीरता से कार्य करने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन कोर्सों में छात्रों की संख्या नगण्य है या शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है, उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए। निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रबंधन के साथ बैठक कर सितंबर माह तक गुणवत्ता सुधार की कार्ययोजना प्रस्तुत करें।

बैठक में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारती दासन सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति मौजूद रहे। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के मापदंडों और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

राज्यपाल डेका ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों के लिए एक साझा पोर्टल विकसित किया जाएगा, जिसमें एडमिशन प्रक्रिया से लेकर अन्य सभी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी नियमित रूप से अपलोड की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो विश्वविद्यालय NAAC ग्रेडिंग के लिए पात्र हैं, वे अनिवार्य रूप से इस प्रक्रिया में सम्मिलित हों।

श्री डेका ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाने और उन्हें इसके प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों को वर्तमान शिक्षा प्रणाली में हो रहे परिवर्तनों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे बेहतर रूप से इसका लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित थे और उन्होंने भी शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related