बस्तर का हर गांव बनेगा “आपका अच्छा गांव”: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सायबीजापुर के युवाओं से आत्मीय मुलाकात, तकनीकी जागरूकता और विकास की सराहना…

HomeCHHATTISGARHबस्तर का हर गांव बनेगा "आपका अच्छा गांव": मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सायबीजापुर...

Date:

रायपुर, 17 जुलाई 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा परिसर में बीजापुर जिले के युवाओं से आत्मीय मुलाकात की और उनके जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि “बस्तर का हर गांव अब ‘आपका अच्छा गांव’ बनेगा।” स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत रायपुर भ्रमण पर आए 100 युवाओं से मुख्यमंत्री ने आत्मीय संवाद किया और उनके अनुभवों को जाना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अब बदल रहा है, वहां का युवा आत्मविश्वास से भरा हुआ है और अब बस्तर के विकास को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने बताया कि सड़कों, बिजली, आंगनबाड़ी केंद्रों जैसे आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एक युवा ग्रेजुएट पंच की सराहना करते हुए कहा कि “युवा नेतृत्व बस्तर के भविष्य को मजबूत करेगा।”

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने युवाओं से पूछा कि कितने लोग इंस्टाग्राम चलाते हैं। जब कई युवाओं ने हाथ उठाया तो मुख्यमंत्री ने मुस्कराते हुए कहा, “अब बस्तर के हमारे बच्चे भी हाईटेक हो रहे हैं।” इस पर सभी ने ठहाकों के साथ माहौल को जीवंत कर दिया।

युवाओं ने बताया कि उन्होंने राजधानी रायपुर में मुक्तांगन, जंगल सफारी सहित कई स्थलों का भ्रमण किया है और यह अनुभव उनके लिए प्रेरणादायक रहा।

इस अवसर पर वनमंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव, श्री संपत अग्रवाल, श्री ईश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर सराफा प्रदर्शन : आज आधे दिन बंद रहेगा सराफा बाजार, HUID और हॉलमार्क व्यवस्था के खिलाफ पैदल मार्च…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ बिलासपुर, छत्तीसगढ़। सराफा कारोबारियों के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन...

एस.डी. बर्मन, आर.डी. बर्मन और बप्पी लाहिरी के सदाबहार गीतों से आज सजेगी रायपुर की संगीत शाम…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। संगीत प्रेमियों के लिए एक...

MATS विश्वविद्यालय में ‘दीक्षारंभ–ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का सफल आयोजन, IAS राहुल देव ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। MATS विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों...