29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

राशिफल : 17 जुलाई 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …

HomeRASHIPHALराशिफल : 17 जुलाई 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का...

Date:

रायपुर : 17 जुलाई 2025

17 जुलाई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर मीन उपरांत मेष राशि में होगा। और चंद्रमा से तीसरे भाव में आज शुक्र का गोचर होने से वसुमान योग का उत्तम संयोग बनेगा। यही नहीं आज रेवती नक्षत्र में सर्वार्थ सिद्धि और सुकर्मा नामक योग का भी उत्तम संयोग बनने जा रहा है। इसके अतिरिक्त आज अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।

मेष राशि, आज आपकी मेहनत रंग लाएगी

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन औसत से थोड़ा बेहतर रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करें ताकि आप अपने व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लक्ष्यों को हासिल कर सकें। आपकी मेहनत रंग लाएगी, इसलिए प्रयास करना जरूरी है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। संतुलित आहार लें। आज आप दोस्तों और परिवार के साथ समय बिता सकेंगे। बच्चों के साथ मौज-मस्ती से काम करने में आपको खुशी मिलेगी। आर्थिक रूप से सतर्क रहें। किसी भी तरह की संपत्ति विवाद से दूर रहना समझदारी होगी। परिवार का साथ और सहयोग आपको मिलेगा। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

​वृषभ राशि, कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे

आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए शुभ और फायदेमंद रहने वाला है। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए सफल होगी। काम में लगन और उत्साह से आप अच्छा परिणाम पाएंगे। सेहत को ध्यान में रखते हुए संतुलित आहार लें और हल्का व्यायाम जरूरी रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में गहराई आएगी। आपसी समझ बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ करें। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

​मिथुन राशि, व्यापार में धन लाभ होने के आसार

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताकर आप मानसिक रूप से संतुलित महसूस करेंगे। रिश्तों को और मजबूत बनाने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में थोड़ी समझदारी दिखाएं। आपके लिए खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। नौकरी या व्यापार में धन लाभ हो सकता है, लेकिन लक्ष्यों को पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहना होगा। वाणी पर संयम रखें। किसी भी रिश्ते में विवाद से बचें। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

​कर्क राशि, फिजूल के खर्चों पर लगाम लगाएं

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। हालांकि आप अपनी सेहत पर ध्यान दें। लापरवाही से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आपके कार्यों की सराहना होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। बेवजह के खर्चों को कंट्रोल करें। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

​सिंह राशि, नया काम कर सकते हैं शुरू

सिंह राशि के जातकों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। मन में असमंजस की स्थिति हो सकती है, लेकिन आपको सकारात्मक सोच के साथ दिन बिताना चाहिए। अपनी सेहत का ध्यान रखें और ऊर्जावान रहने की कोशिश करें। नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है जिसमें आपको सफलता भी मिल सकती है। करियर और पढ़ाई के क्षेत्र में प्रगति होगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। रिश्तों को बेहतर बनाएं। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

​कन्या राशि, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन

आज कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि का अवसर मिल सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई सौदा फायदेमंद रहेगा। अगर कोई कानूनी मामला है तो उसमें सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार दे सकते हैं। इससे रिश्ते में नयापन आएगा। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करें।

​तुला राशि, कोई पुरानी इच्छा हो सकती है पूरी

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। इससे आपका मन खुश रहेगा। आपकी सेहत में सुधार होगा। आज किसी खास प्रोजेक्ट की वजह से आप व्यस्त रहेंगे। जिससे आपकी क्षमताएं उजागर होंगी। विद्यार्थियों को पसंदीदा विषयों में सफलता मिलने के संकेत हैं। इस वजह से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। शाम को किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर आपको सम्मान मिल सकता है। आज प्रेम संबंधों में भी गहराई आ सकती है। पूरे आत्मविश्वास से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

​वृश्चिक राशि, आपकी कमाई में होगी बढ़ोतरी

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। आज आप गंभीरता से काम करेंगे और आपको उसका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। आज आपकी कार्यशैली से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। आपकी सराहना होगी। आज आसपास के लोग आपके सहयोगी बनेंगे और आपका काम को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। आज निजी रिश्तों में करीबी आएगी। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कमाई में इजाफा होने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

​धनु राशि, कामकाज में आएगी तेजी

आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए बहुत फायदेमंद रहने वाला है। आज आपके कामकाज में तेजी आएगी। मन में नई उम्मीदें जागेंगी। आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी। परिवार के साथ बातचीत में समझदारी दिखाएं। किसी तरह के विवाद से दूरी बनाकर रखें। काम में मेहनत करनी होगी, लेकिन उसका परिणाम भी अच्छा मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक रहेगा। आज आप सुख सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं। खुद को प्रसन्न रखेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन संतोषजनक रहने वाला है। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

​मकर राशि, कार्यक्षेत्र में सतर्क होकर करें काम

मकर राशि वालों को आज सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि आपको कार्यक्षेत्र में सतर्क होकर काम करना होगा। आज आप अपनी मेहनत से वरिष्ठों को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके काम की तारीफ हो सकती है। आज का दिन आपके निजी जीवन के लिए भी खास रहने वाला है। परिवार या दोस्तों से कुछ समय के लिए दूरी बनी रह सकती है, लेकिन आपसी समझ से आपके रिश्ते मजबूत बने रहेंगे। व्यापार में कुछ नई योजनाएं लागू करनी पड़ सकती हैं। मेहनत से आपको आर्थिक लाभ होने के आसार हैं। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेंट करें।

​कुंभ राशि, करियर में आगे बढ़ने के मिलेंगे मौके

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। आज आपको अपने काम में लाभ मिल सकता है। अपने सपनों को पूरा करने के आज नए मौके मिल सकते हैं। करियर में उन्नति के अच्छे अवसर मिलेंगे और इनका सही इस्तेमाल करना होगा। छात्रों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। उन्हें पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। व्यवसाय में तरक्की के संकेत हैं। आय बढ़ने के आसार हैं। शाम में परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पूरे दिन को सफल बनाने के लिए मेहनत और धैर्य से काम लें। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

​मीन राशि, वैवाहिक जीव में रहेगी मिठास

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। सेहत को नजरअंदाज न करें। यह परेशानी का कारण बन सकती है। आज किसी करीबी से खास तोहफा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी होगा। बहुत ज्यादा उत्साह में कोई फैसला न लें। आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी पर दीया जलाएं।

ख़बरें और भी… www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आज का राशिफल: 11 फरवरी 2026…

आज चंद्रदेव का वृश्चिक राशि में गोचर मन की...

राशिफल : 08 फरवरी 2026; जाने आज का राशिफल …

आज 08 फरवरी 2026 ; सितारों की स्थिति बता...