23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रायपुर : विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर राज्यपाल रमेन डेका ने दिए महत्वपूर्ण निर्देशरिक्त पदों पर प्राथमिकता से भर्ती, छात्रों की समस्याओं के समाधान और तनाव प्रबंधन पर विशेष बल…

HomeChhattisgarhरायपुर : विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर राज्यपाल...

Date:

रायपुर, 16 जुलाई 2025
राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री रमेन डेका ने आज राजभवन स्थित कांफ्रेंस हॉल में प्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही, छात्रों की शिकायतों के त्वरित समाधान और तनाव प्रबंधन के लिए प्रभावी उपाय करने पर बल दिया।

राज्यपाल श्री डेका ने विश्वविद्यालयों को नेक ग्रेडिंग सुधारने और रिसर्च व नवाचार को बढ़ावा देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विश्वविद्यालयों में स्थाई रजिस्ट्रार की नियुक्ति हो तथा जरूरत के अनुसार नए पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएं। उन्होंने कहा कि समय पर भर्ती और प्रमोशन से ही छत्तीसगढ़ के प्रोफेसरों को कुलपति बनने का अवसर मिलेगा।

बैठक में राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय को किसानों को पारंपरिक फसलों की जगह लाभकारी फसलें अपनाने के लिए प्रेरित करने और टमाटर विपणन की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। वहीं, उद्यानिकी विश्वविद्यालय को स्व-सहायता समूहों के साथ मिलकर कार्य करने की सलाह दी गई।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में वर्ष में एक बार एलुमिनाई मीट आयोजित करने, कॉलेजों का आकस्मिक निरीक्षण करने और साल में दो बार प्राचार्यों के साथ बैठक करने के निर्देश भी दिए। नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर उन्होंने कहा कि सभी कुलपति अपने कॉलेजों को नीति की पूरी जानकारी दें और आपसी समन्वय से सुझाव साझा करें।

बैठक की शुरुआत में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना ने समीक्षा बिंदुओं की जानकारी दी। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त डॉ. संतोष देवांगन, राजभवन की उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित सभी शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...