बिलासपुर : 15 जुलाई 2025
सेवा सहकारी समिति मर्यादित मस्तूरी के अंतर्गत धान खरीदी उपकेन्द्र रिस्दा में हुई वित्तीय अनियमितता अब कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ गई है। बैंक मैनेजर सुशील पनोरे की शिकायत पर मस्तूरी पुलिस ने धान खरीदी प्रभारी कृष्ण कुमार करियारे और कंप्यूटर ऑपरेटर सुखसागर जांगड़े के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जांच में सामने आया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में केंद्र में 40879.20 क्विंटल धान खरीदी दर्ज हुई थी, लेकिन मिल व संग्रहण केंद्र को केवल 39115.43 क्विंटल धान ही भेजा गया। इस प्रकार 1763.77 क्विंटल धान गायब पाया गया।
यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई: डॉक्टर बर्खास्त, आरक्षक पर करोड़ों की ठगी का आरोप…
संयुक्त जांच दल ने मौके पर मात्र 248 क्विंटल धान पाया, जिसे भी प्रभारी द्वारा बेचकर लगभग 7.68 लाख रुपये का गबन करने का आरोप है।
जांच रिपोर्ट के अनुसार, इस अनियमितता से सेवा सहकारी समिति को कुल 54,67,687 रुपये की आर्थिक क्षति हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप आयुक्त सहकारिता द्वारा भी FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


