खंडवा : 15 जुलाई 2025
माता चौक क्षेत्र में रविवार देर रात शराब के लिए पैसे न देने पर एक युवक से मारपीट और उसका मोबाइल छीनने की घटना सामने आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों—गणेश शर्मा, विनित पाल, गौरव भार्गव और सौरभ सैनी—को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से गणेश शर्मा हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ जिलाबदर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़े : रतलाम में कर सलाहकार सुरेश गुप्ता एंड कंपनी पर आयकर विभाग की छापेमारी, दूसरे दिन भी जारी…
मंगलवार को पुलिस ने चारों आरोपियों का जुलूस उस इलाके में निकाला, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। जुलूस के दौरान आरोपियों से कान पकड़कर चलवाया गया। थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान के अनुसार, पुलिस वाहन खराब होने के कारण आरोपियों को कोर्ट तक पैदल ही ले जाया गया। पीड़ित युवक की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चारों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की सख्ती और सार्वजनिक जुलूस से शहर में कड़ा संदेश गया है।
हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


