28.1 C
Raipur
Tuesday, April 7, 2026

छत्तीसगढ़ में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, टैक्स चोरी का खुलासा जल्द, करोड़ों की वसूली तय…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, टैक्स चोरी का खुलासा जल्द,...

Date:

रायपुर : 10 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ में जीएसटी विभाग की हालिया कार्रवाई अब नतीजों के करीब पहुंच चुकी है। बीते महीने रायपुर सहित राज्य के 22 स्थानों पर हुई छापेमारी के बाद विभाग की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। दस्तावेजों की गहन पड़ताल के बाद अब रिपोर्ट अंतिम चरण में है। सूत्रों के मुताबिक, विभाग जल्द ही टैक्स चोरी से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा कर सकता है।

इस ऑपरेशन में रायपुर के आसपास स्थित एक बड़ी गुटखा फैक्ट्री भी जांच के दायरे में आई है। प्रारंभिक जांच में ही 5 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी के प्रमाण सामने आ चुके थे। इसके बाद अधिकारियों की विशेष टीम ने सभी संस्थानों के दस्तावेजों की बारिकी से जांच की और लगातार कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया है।

करोड़ों का टैक्स और जुर्माना तय

सूत्र बताते हैं कि जांच के आधार पर संबंधित कारोबारियों पर करोड़ों रुपये का टैक्स और जुर्माना लगाया जा सकता है। विभाग ने साफ कर दिया है कि बिना टैक्स चुकाए अब कारोबार चलाना आसान नहीं होगा। यह कार्रवाई न केवल राज्य के राजस्व को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि टैक्स चोरी करने वालों के लिए सख्त संदेश भी है।

यह भी पढ़े : नुआपाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 38 किलो गांजा जब्त, नायब सरपंच दंपती समेत 12 गिरफ्तार…

जीएसटी कलेक्शन में छत्तीसगढ़ बना अग्रणी

राज्य सरकार और जीएसटी विभाग की सख्ती का असर राज्य के टैक्स कलेक्शन पर साफ नजर आ रहा है। बीती तिमाही में छत्तीसगढ़ ने जीएसटी संग्रहण में देश के शीर्ष राज्यों में अपनी जगह बनाई थी। वर्तमान तिमाही में भी विभाग का फोकस टैक्स कलेक्शन को बढ़ाने और टैक्स अनुपालना सुनिश्चित करने पर है।

विभाग ने साफ शब्दों में कहा है कि टैक्स लंबित रखने वाले व्यापारियों को अब किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई टैक्स प्रणाली को पारदर्शी और अनुशासित बनाने की दिशा में एक मजबूत प्रयास मानी जा रही है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध शराब परिवहन पर सोमनी पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : 170 पाव शराब जब्त तीन...

भिलाई में महिला से मंगलसूत्र छीनने की वारदात, पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई/छत्तीसगढ़ हाइलाइट : सेक्टर-6 ए मार्केट के पास हुई घटना रास्ता...