रायगढ़, 9 जुलाई2025
जिले में मानसून के सक्रिय होते ही शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई है। बीते एक सप्ताह में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जिससे केलो नदी का जलस्तर बढ़ा है और डेम के 2 गेट खोलने पड़े हैं।
जिले में अब तक औसतन 451.1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। सोमवार रात हल्की बूंदाबांदी और मंगलवार दोपहर धूप के बाद फिर से बादलों ने डेरा डाल लिया है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
केलो परियोजना के एसडीओ एमके दाइरे ने बताया कि डेम के 8 में से पहले 4 गेट खोले गए थे, वर्तमान में 2 गेट खुले हैं, जरूरत पड़ने पर और भी गेट खोले जाएंगे। वर्तमान में डेम में 229.400 मीटर पानी भरा है।
तहसीलवार वर्षा की बात करें तो रायगढ़ में 564.8 मिमी, पुसौर 505.7, खरसिया 475.1, घरघोड़ा 450.9, तमनार 326.4, लैलूंगा 396.4, मुकडेगा 444, धरमजयगढ़ 352.4, छाल 471.8 और कापू में 523.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


