ब्यूनस आयर्स : 05 जुलाई 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आठ दिवसीय, पांच देशों के विदेश दौरे के तीसरे चरण में अर्जेंटीना पहुंच गए हैं। ब्यूनस आयर्स के एजेइजा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। यह 57 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की अर्जेंटीना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य भारत-अर्जेंटीना संबंधों को और मजबूत करना है। वे राष्ट्रपति जेवियर मिलेई से विस्तृत बातचीत करेंगे। दोनों नेता रक्षा, कृषि, ऊर्जा, व्यापार जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।
भारतीय राजदूत अजनीश कुमार और विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा को ऐतिहासिक करार दिया है। प्रधानमंत्री ने अर्जेंटीना को जी-20 में भारत का करीबी सहयोगी बताते हुए रणनीतिक साझेदारी को और विस्तार देने की बात कही। अर्जेंटीना के बाद पीएम मोदी ब्राजील में होने वाले 17वें ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेंगे और यात्रा के अंतिम चरण में नामीबिया जाएंगे।
ख़बरें और भी…


