स्वतंत्र छत्तीसगढ़
मुख्य बातें
- रायपुर के खम्हारडीह इलाके में डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपी गिरफ्तार
- कचना क्षेत्र की ज्वेलर्स शॉप को निशाना बनाने की तैयारी का पुलिस को मिला था इनपुट
- आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार, 4 मोबाइल फोन और दो वाहन बरामद
- पुलिस के मुताबिक दो आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है
रायपुर। राजधानी रायपुर में ज्वेलर्स शॉप में डकैती की वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश धीवर, नितिन उर्फ सोनू बैस, खेमलाल सेन, लक्ष्मण साहू और पीयूष कुमार साहू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी कचना क्षेत्र के आसपास किसी ज्वेलर्स शॉप को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे थे।
पुलिस को सूचना मिली थी कि खम्हारडीह इलाके के एक खेल मैदान में कुछ युवक दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद हैं। उनके पास धारदार हथियार होने और किसी लूट या डकैती की तैयारी किए जाने की जानकारी मिलने के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया।
पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध युवक वहां से भागने का प्रयास करने लगे। टीम ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों और उनके साथ मौजूद वाहनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान धारदार हथियार, चार मोबाइल फोन और दो वाहन बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी खम्हारडीह क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो पहले आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। लक्ष्मण साहू के खिलाफ आबकारी अधिनियम और मारपीट से जुड़े मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। वहीं खेमलाल सेन भी मारपीट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब सभी आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
समय रहते पुलिस की कार्रवाई से संभावित डकैती की वारदात को टाल दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित तौर पर ज्वेलर्स शॉप को निशाना बनाने की योजना में अन्य कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं। मामले में बरामद हथियारों, मोबाइल फोन और वाहनों की भी जांच की जा रही है।
ख़बरें और भी…



The variety of slots here is insane. I spent the whole weekend exploring different games and I am impressed by the graphics. Love playing at uuu555casino.