रायपुर : 03 जुलाई 2025
भारतीय वन सेवा के 2016 बैच के अधिकारी मयंक अग्रवाल को राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी है। प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए उन्हें सुशासन एवं अभिसरण विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें चिप्स (CHiPS – छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी) का मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
मयंक अग्रवाल वर्तमान में कोरबा वन मंडल में वनमंडलाधिकारी के पद पर पदस्थ थे। इससे पहले वे बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों में भी वन मंडलाधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान वन संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जमीनी स्तर पर पर्यावरणीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उन्हें सराहा गया।
यह भी पढ़े :रायपुर पुलिस का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, अश्लील वीडियो पोस्ट कर मचाई सनसनी…
राज्य शासन ने वन विभाग से उनकी सेवाएं लेकर उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन कर दिया है। इस फैसले को प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक अहम कदम माना जा रहा है, क्योंकि CHiPS और सुशासन विभाग राज्य में डिजिटल गवर्नेंस, ई-गवर्नेंस परियोजनाओं और प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने के लिए प्रमुख भूमिका निभाते हैं।
उल्लेखनीय है कि CHiPS छत्तीसगढ़ सरकार की एक प्रमुख एजेंसी है, जो सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े परियोजनाओं के संचालन, निगरानी और नवाचार को बढ़ावा देती है। मयंक अग्रवाल जैसे अनुभवी और ऊर्जावान अधिकारी को यह जिम्मेदारी मिलने से विभाग को नई गति और दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


