18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

राशिफल : 04 जुलाई 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …

HomeRASHIPHALराशिफल : 04 जुलाई 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का...

Date:

रायपुर : 04 जुलाई 2025

आज 4 जुलाई दिन शुक्रवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात शुक्र की राशि तुला में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज एक ओर केमद्रुम नामक अशुभ योग बन रहा है तो दूसरी ओर आज शुक्रवार को शुक्र के वृषभ राशि में होने से मालव्य राजयोग भी बन रहा है। ऐसे में आज का दिन वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के लिए लाभदायक रहेगा। तो आइए आज का राशिफल जानते हैं विस्तार पूर्वक।

मेष राशि,विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग पाएंगे

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक लेकिन व्यस्तता में बीतने वाला है। आपको आज कुछ नया और रोमांचक काम करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा आपकी राशि से आज सप्तम भाव में होकर आपके लिए वैवाहिक जीवन में प्रेमपूर्ण स्थिति बना रहे हैं। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप आज वाहन और भौतिक सुख साधनों का भी आनंद ले पाएंगे। पड़ोसियों से आपको सहयोग मिलेगा।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

वृषभ राशि,आपकी जिम्मेदारी आज बढ सकती है

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारी आज बढ सकती है। परिवार में आपको आज सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा लेकिन फिर पर आपको वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। चंद्रमा का गोचर आपसे आज कुछ अनचाहे खर्च करवा सकता है। अगर आप लोन के लिए प्रयास कर रहे है तो आपको सफलता मिलेगी। विपरीतलिंगी सहकर्मियों और संबंधियों से आज आपको उलझने से बचना चाहिए।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का शहद से अभिषेक करें।

मिथुन राशि,रुका हुआ पैसा पाकर बहुत खुश होंगे

मिथुन राशि के जातक आज अपने कामकाज को लेकर तत्पर रहेगे। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में आज स्थिति को संतुलित बनाए रख पाएंगे। जीवनसाथी से आपको प्रेम और सहयोग मिलेगा। आप अपना रुका हुआ पैसा पाकर बहुत खुश होंगे। आपके सितारे बताते हैं कि आप आज परिवार के सदस्यों की मदद के लिए आगे आ सकते हैं। माता की ओर से आपको आज स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप आज सरकारी काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सितारे कहते हैं कि आपको आज कहीं से अचानक लाभ भी मिल सकता है। वाहन पर आज धन खर्च हो सकता है।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कर्क राशि, काम को कल पर टालने से बचें

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होती दिख रही है। लेकिन आपको आज उतावलेपन और क्रोध में आकर कोई भी गलती करने से बचना होगा। आप खुद से ज्यादा दूसरों के बारे में सोचेंगे, तो यह आपके लिए नुकसानदायक होगा इसलिए आपको अपने काम पर फोकस करना चाहिए। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने काम के प्रति तत्पर रहें और काम को कल पर टालने से बचें इससे आपको फायदा होगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करना चाहिए।

सिंह राशि, बेहतर अवसर प्राप्त सकता है

सिंह राशि के लिए आज चंद्रमा का तुला राशि में गोचर करना शुभ फलदायी होगा। बिजनेस करने वाले जातक कोई बड़ी डील फाइनल होने से खुश होंगे। आपको आज परिवार के किसी सदस्य की ओर से भी अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर प्राप्त सकता है। आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपके सामने उनकी आज एक नहीं चलेगी। माता पिता से आपको आज स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।

कन्या राशि, काम में लापरवाही से बचें

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपके लिए जरूरी है कि आप आज अपने कामकाज पर फोकस करें और प्लानिंग के हिसाब के काम करें। एक साथ कई काम में हाथ डालना नुकसानदायक होगा। सितारे कहते हैं कि विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाना चाहिए। आपका कोई मित्र आपकी मदद कर सकता है। किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला न लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिल पाएगा। अकाउंट से संबंधित काम और बैंक से संबंधित काम में आप आज सफलता पाएगे।
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ खिलाएं, शुभ रहेगा।

तुला राशि, आपसी सामंजस्य बनाकर चलना होगा

आज का दिन तुला राशि के जातको के लिए आज मिश्रित रहने वाला है। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए आपको आज बहुत ही सावधानी पूर्वक प्रयास करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आज किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचें, कोई मित्र बनकर धोखा दे सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज आपसी सामंजस्य बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी के साथ आपका आज किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है। विदेशी क्षेत्र से जिनका काम जुड़ा हुआ है उनका आज फायदा हो सकता है। आप आज सुख साधनों की प्राप्ति कर सकते हैं। कोई उपहार भी आपको आज प्राप्त हो सकता है।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को जल और दूध अर्पित करें एवं दीप दिखाएं।

वृश्चिक राशि,आर्थिक लाभ और पद प्रतिष्ठा पाएंगे

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक और अनुकूल रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में आज वरिष्ठ लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपको आर्थिक लाभ और पद प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आपका आज तालमेल बना रहेगा। आपको सहयोग की प्राप्ति होगी। किसी वजह से आज छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा। आप आज तकनीकी क्षमता और अनुभव का लाभ ले पाएंगे। लेकिन आपको आज जोखिम वाले काम से बचने की जरूरत है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को भोजन और अन्न का दान देना चाहिए।

धनु राशि,प्रॉपर्टी से संबंधित काम में सफलता पाएंगे

धनु राशि के लोगों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना चाहिए। सितारे कहते हैं कि आज आपकी चूक से आपको नुकसान हो सकता है। वैसे आज आपको घर के बड़ों से सहयोग और लाभ भी मिल रहा है। जीवनसाथी की सेहत नरम चल रही है तो आज उसमें सुधार दिखेगा। आपको आज दिखावे से बचना चाहिए,नहीं तो सम्मान और धन दोनों की हानि हो सकती है। आपके सितारे कहते हैं कि आप आज प्रॉपर्टी से संबंधित काम में सफलता पाएंगे। आपको आज बिजनेस में भी आर्थिक लाभ मिलेगा। लेकिन लाभ के साथ खर्च भी बना रहेगा।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को चारा खिलाएं और गायत्री मंत्र का जप करें।

मकर राशि, परिवार से सपोर्ट और सहयोग प्राप्त होगा

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको कोई चाहत और मनोकामना आज पूरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों से आपको आज सपोर्ट और सहयोग प्राप्त होगा। आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने काम से काम रखना चाहिए और दूसरों पर किसी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। बच्चों की ओर से आज आप खुशी पाएंगे। पहले किसी को कर्ज या उधार दिया था तो वह आपको वापस मिल सकता है। सेहत के मामले सजग रहें,कोई पुरानी समस्या उभर सकती है।


आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना लाभदायक होगा।

कुंभ राशि,आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में आज कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकता है। अगर आपकी माता को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी हो रही थी तो वह भी आज काफी हद तक दूर हो जाएगी। छात्रों को आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वाहन सुख भी आज आप प्राप्त कर पाएंगे। आपके पिता को आज कोई लाभ और सम्मान मिलने की खुशी होगी। परिवार में कोई शुभ काम का संयोग बनेगा। यात्रा सफल और सुखद रहेगी।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज राहु के मंत्र ओम रां राहवे नमः का जप करना चाहिए।

मीन राशि, परिवार के सदस्यों से खुशी मिलेगी

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है। आपको आज कुछ पेंडिग बिल और भुगतान करना होगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज नौकरी में कोई सफलता मिलने की खुशी होगी। परिवार के सदस्यों के बीच आज तालमेल बना रहेगा। आपको आज किसी पुराने मित्र या परिचित से मिलने का मौका मिलेगा। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई चाहत आपकी आज पूरी हो सकती है। भौतिक सुख साधनों के आने से भी आज घर में खुशी का माहौल होगा। अतिउत्साह में कोई भी फैसला लेने से बचें।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण को माखन मिसरी का भोग लगाएं।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आज का राशिफल: 11 फरवरी 2026…

आज चंद्रदेव का वृश्चिक राशि में गोचर मन की...

राशिफल : 08 फरवरी 2026; जाने आज का राशिफल …

आज 08 फरवरी 2026 ; सितारों की स्थिति बता...

आज का राशिफल : 06 फरवरी 2026;जाने क्या कहता है आपका राशि …

आज का दिन ग्रहों की दृष्टि से जल्दबाज़ी से...