जयपुर की शाही शादी में ईडी की छापेमारी, महादेव सट्टा एप से जुड़ा दूल्हा फरार, तीन गिरफ्तार…

HomeCHHATTISGARHजयपुर की शाही शादी में ईडी की छापेमारी, महादेव सट्टा एप से...

Date:

रायपुर : 03 जुलाई 2025

मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध सट्टेबाजी के चर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए ईडी ने बुधवार को जयपुर के फाइव स्टार होटल फेयरमाउंट में चल रही एक शाही शादी में छापेमारी की। यह शादी सौरभ अहूजा नामक युवक की थी, जो पहले भोपाल में मामूली हालात में रहता था लेकिन महादेव सट्टा एप से जुड़ने के बाद दुबई में कारोबार संभालने लगा।

सूत्रों के अनुसार, शादी में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे थे और इसमें दुबई, रायपुर व भिलाई समेत देश-विदेश से 250 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए थे। ईडी को पहले से इनपुट था कि इस समारोह में महादेव नेटवर्क के कई चेहरे शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़े :सारंगढ़-बिलाईगढ़ में उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे चार अटल परिसरों का लोकार्पण…

दबिश के दौरान ईडी ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जबकि दूल्हा सौरभ अहूजा शादी के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। ईडी ने होटल के कमरों से कई डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज और हवाला ट्रांजैक्शन से जुड़े साक्ष्य जब्त किए हैं। दुल्हन से भी पूछताछ की गई है।

ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि सौरभ को महादेव एप से हवाला के जरिए करोड़ों रुपये मिले हैं। शादी समारोह को काले धन को सफेद करने का जरिया माना जा रहा है। एजेंसी अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...