22.4 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

गोंचा पर्व आज: बस्तर में भव्य रथयात्रा, तुपकी से दी जाएगी भगवान को सलामी…

HomeChhattisgarhगोंचा पर्व आज: बस्तर में भव्य रथयात्रा, तुपकी से दी जाएगी भगवान...

Date:

जगदलपुर, 27 जून – छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में आज ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा प्रसिद्ध गोंचा पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलभद्र के कुल 22 देव विग्रहों को तीन भव्य रथों में विराजित कर रथयात्रा निकाली जाएगी। परंपरा अनुसार, श्रद्धालु बांस की बनी तुपकी से भगवान को सलामी देंगे।

रथयात्रा का मार्ग और विशेष आयोजन:

शाम 4 बजे रथयात्रा जगदलपुर स्थित सिरहसार भवन के सामने जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होगी, जो गोलबाजार और दंतेश्वरी मंदिर चौक से होते हुए सिरहासार पहुंचेगी। यहां पर जनकपुरी के रूप में सजाए गए स्थल में भगवान के विग्रहों की स्थापना की जाएगी।

परंपरा और ऐतिहासिक मान्यता:

इस वर्ष गोंचा पर्व 11 जून को देव स्नान पूर्णिमा से प्रारंभ हुआ था। 12 से 25 जून तक भगवान “अनसर काल” में रहे, जिसमें दर्शन वर्जित रहते हैं। इस अवधि में पुजारियों ने भगवान को विशेष भोग अर्पित किए। 26 जून को नेत्रोत्सव मनाया गया और आज 27 जून को भगवान की रथ यात्रा निकाली जा रही है।

गोंचा पर्व के दौरान भगवान को अपनी मौसी के घर जनकपुरी ले जाया जाता है, जहां विग्रहों को 9 दिनों तक स्थापित किया जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु अपने बच्चों का मुंडन संस्कार करवाते हैं और मन्नतें मांगते हैं।

618 वर्ष पुरानी परंपरा:

मान्यता है कि बस्तर के तत्कालीन राजा पुरुषोत्तम देव करीब 618 साल पहले पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दंडवत करते हुए पहुंचे थे। उन्हें वहां ‘रथपति’ की उपाधि और 16 पहियों वाला रथ भेंट किया गया था। इसे बस्तर लाना कठिन था, इसलिए उन्होंने रथ को तीन भागों में बांटा – एक रथ में 8 चक्के और दो अन्य में 4-4 चक्के लगाए। तभी से यहां तीन रथों में रथयात्रा की परंपरा चल रही है।

गोंचा पर्व बस्तर की आस्था, संस्कृति और इतिहास का प्रतीक है। यह पर्व न सिर्फ धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है, बल्कि बस्तर की लोकपरंपरा और एकता का भी प्रतीक माना जाता है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related