27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित…

HomeUTTARAKHANDकेदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित...

Date:

उत्तराखंड: 07 जून 2025

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के लिए बढ़ासु (सिरसी) से उड़ान भर रहे एक हेलिकॉप्टर को शनिवार को तकनीकी खराबी के चलते आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट की सूझबूझ से हेलिकॉप्टर को हाइवे पर सुरक्षित उतार लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

हेलिकॉप्टर में कुल 5 यात्री और एक पायलट सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं। हालांकि, हादसे में हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा हाइवे पर खड़े एक वाहन को भी टक्कर लगी, जिससे उसे क्षति हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) ने मामले का संज्ञान लिया और इसे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को रिपोर्ट किया है। DGCA की टीम अब इस मामले की विस्तृत जांच करेगी।

गौरतलब है कि चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर सेवा का उपयोग तीर्थयात्रियों द्वारा बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, ऐसे में इस तरह की घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय हैं। हालांकि इस घटना में कोई जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ, फिर भी तकनीकी जांच बेहद जरूरी मानी जा रही है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

देहरादून में सहस्त्रधारा पर बादल फटा, 3 होटल और कई दुकानें तबाह – SDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ देहरादून, 16 सितंबर 2025---राजधानी देहरादून से बड़ी खबर...

केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत…

गौरीकुंड (उत्तराखंड), 15 जून 2025रविवार सुबह उत्तराखंड के केदारनाथ...

चमोली में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही; 57 लोग दबे, 32 को बचाया गया…

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हो गया है। यहां...