दुर्ग में पीएम आवास लोन दिलाने के नाम पर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार…

HomeCHHATTISGARHदुर्ग में पीएम आवास लोन दिलाने के नाम पर ठगी, दो आरोपी...

Date:

📍 दुर्ग, छत्तीसगढ़ | 7 जून 2025
🖊️ रिपोर्ट: जी भुषण

पी एम आवास योजना के तहत लोन दिलाने का झांसा देकर ग्रामीणों से ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी चेतन कुमार वर्मा खुद को बैंक अधिकारी बताकर विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को ठगता था। बोरी थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले में तत्परता दिखाते हुए चेतन कुमार वर्मा और उसके साथी अतेश गंजीर को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम टेमरी निवासी निजेन्द्र बारले ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी चेतन वर्मा ने उसे पीएम आवास योजना के अंतर्गत लोन दिलाने का वादा कर फॉर्म भरवाया और ऑनलाइन माध्यम से रकम वसूल ली। आरोपी गांव-गांव कार से जाकर ग्रामीणों को झांसे में लेता था और उनसे आवेदन शुल्क और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे ऐंठता था।

इस ठगी में चेतन का साथ अतेश गंजीर देता था, जो कि राजनांदगांव जिले के फरहाद गांव का निवासी है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए आरोपी अतेश के मोबाइल स्कैनर का इस्तेमाल किया जाता था और बाद में ठगी की राशि को दोनों आपस में बराबर बांट लेते थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह ने अन्य गांवों में भी कई ग्रामीणों को ठगी का शिकार बनाया होगा। पुलिस पीड़ितों से संपर्क कर रही है और अन्य शिकायतों की भी छानबीन की जा रही है।

बोरी थाना प्रभारी का बयान:
“शिकायत मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में और भी मामलों के खुलासे की उम्मीद है।”

👉 नवीनतम अपडेट के लिए जुड़ें हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...