22.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

राशिफल : 06 जून 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …

HomeRASHIPHALराशिफल : 06 जून 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का...

Date:

रायपुर : 06 जून 2025

आज 6 जून दिन शुक्रवार है और चंद्रमा का गोचर कन्या उपरांत तुला राशि में होने जा रहा है। आज चंद्रमा और मंगल एक दूसरे से चतुर्थ दशम भाव में रहेंगे यानी मंगल कर्क से सिंह में जाने से पहले चंद्रमा से विशेष स्थिति की वजह से धन योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही आज बुध मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहां गुरु पहले से मौजूद हैं। ऐसे में कई शुभ संयोग के साथ आज का दिन मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। ऐसे में आज शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल विस्तार से।

मेष राशि, आज तरक्की के नए मौके मिलेंगे

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आमदनी बढ़ने के आसार हैं। अगर आप करियर को लेकर चिंतित थे तो आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। उच्च अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। पहले शुरू किया गया कोई कार्य पूरा हो सकता है। आप जीवनसाथी की मदद करेंगे, जिससे आपसी रिश्ता और मजबूत होगा।आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

​वृषभ राशि, अपने राज किसी को भी न बताएं

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। कारोबार में आपको कोई गुप्त योजना बनानी होगी और उसे किसी से साझा करने से बचें, वरना रुकावटें आ सकती हैं। शेयर बाजार या सट्टेबाजी में पैसा लगाना नुकसानदायक हो सकता है। आज आप बच्चों के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे और तनाव भी कम होगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशक गणेश स्तोत्र का रोज पाठ करें।

​मिथुन राशि, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। अगर आपने भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाई हैं तो उनके सफल होने के आसार हैं। किसी भी नए काम की शुरुआत में किस्मत आपका साथ देगी और अच्छा लाभ हो सकता है। जीवनसाथी से चल रहे विवाद को बातचीत से सुलझाना बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। किसी को उधार देने से बचें। वापसी की उम्मीद कम है। नौकरीपेशा जातकों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

​कर्क राशि, अधूरे काम आज हो सकते हैं पूरे

कर्क राशि वालों को आज मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप अपने काम को लेकर किसी उलझन में हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। फायदा होगा। अधूरा काम भी आज पूरा हो सकता है। भाई-बहनों से मदद की जरूरत पड़ी तो वह आसानी से मिल जाएगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है। बढ़ते खर्चों पर आपको ध्यान देना होगा, वरना परेशानी हो सकती है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

​सिंह राशि, करियर में पा सकते हैं ऊंचाई

सिंह राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। अगर आपके मन में बिजनेस से जुड़ी कोई योजना है तो उस पर तुरंत काम शुरू करें। पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और आप अच्छा निवेश भी कर सकते हैं। बैंकिंग से जुड़े लोग कहीं निवेश कर सकते हैं। एक से ज्यादा जगह से आय हो सकती है। किसी भी फैसले में समझदारी से आगे बढ़ें, वरना बाद में दिक्कत हो सकती है।आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

​कन्या राशि, सेहत का विशेष ध्यान रखें

कन्या राशि के जातकों को आज सेहत से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा, जिससे मन खुश रहेगा। कोई दूर का रिश्तेदार मिलने आ सकता है। यात्रा करते समय जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। किसी नए काम में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। बेवजह की बातों से दूर रहने में ही भलाई है।आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​तुला राशि, बहकावे में आकर कहीं धन न लगाएं

तुला राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। खासकर आपको कारोबार में लाभ होगा। अगर कोई काम अटक रहा था तो वह आज पूरा हो सकता है। इससे आपको राहत महसूस होगी। आप दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। पहले से शुरू की गईं योजनाएं अब तेजी पकड़ सकती हैं। किसी के बहकावेमें आकर निवेश करने से बचें। धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी सक्रिय भागीदारी रहेगी। अगर किसी काम में परेशानी हो तो बड़ों या अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें।आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

​वृश्चिक राशि, संतान की तरफ से मिल सकती है खुशखबरी

आज वृश्चिक राशि के जातक शिक्षा और धार्मिक कार्यों में बेहतर करेंगे। आज आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से हो सकती है, जो आपको भविष्य में फायदा दिला सकते हैं। छात्र अगर पढ़ाई में पूरा ध्यान लगाएंगे और फिजूल के कामों से दूरी बनाएंगे तो सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ आप किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। किसी नई योजना में निवेश कर सकते हैं। संतान की ओर से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करें।

​धनु राशि, कार्यक्षेत्र में विवादों से बनाएं दूरी

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। आज जरूरी कार्यों को पहले निपट लें। वरना बेकार के कामों में समय जाया हो सकता है। सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो तो उसे नजरअंदाज न करें। किसी दोस्त से अच्छी खबर मिल सकती है। छात्र आज दोस्तों के साथ मस्ती में समय बिता सकते हैं। नौकरीपेशा जातक आज विवाद से बचें। आप दूसरों की मदद करेंगे, लेकिन पुरानी गलती से सीख लेना जरूरी होगा।आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान दें।

​मकर राशि, करियर में मिल सकती है सफलता

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। ऑफिस में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। पार्टनरशिप में काम करने में लाभ हो सकता है, लेकिन हर चीज पहले से जांच लें। व्यापार करने वालों को लाभ के अच्छे मौके मिल सकते हैं। घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशहाल रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को खाना खिलाएं।

​कुंभ राशि, संपत्ति के कार्यों में हो सकता है लाभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई शुरुआत करने के लिए अच्छा है। अचानक धन मिलने से आप खुश हो जाएंगे। प्रॉपर्टी का काम करने वालों को बड़े निवेश से फायदा मिलेगा। परिवार में शांति रहेगी। अगर किसी से अनबन चल रही थी तो आज वह खत्म हो सकती है। आज आप जीवनसाथी के लिए तोहफा लेकर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। योग और व्यायाम जरूर करें।आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

​मीन राशि, दोस्तों के सहयोग से पूरे होंगे काम

मीन राशि के जातकों को आज दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। उनकी मदद से आपके काम पूरे होंगे। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको अपेक्षित सफलता मिल सकती है। आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी जिससे आप लोगों को दिल जीत लेंगे। किसी दोस्त की मदद से रुका काम पूरा होगा। परिवार में साथी की बात मानने से रिश्ते मधुर रहेंगे। विरोधियों से सावधान रहें, वे परेशान कर सकते हैं। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें।आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आज का राशिफल: 11 फरवरी 2026…

आज चंद्रदेव का वृश्चिक राशि में गोचर मन की...

राशिफल : 08 फरवरी 2026; जाने आज का राशिफल …

आज 08 फरवरी 2026 ; सितारों की स्थिति बता...