27.1 C
Raipur
Thursday, May 14, 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण सफलतापूर्वक सम्पन्न…

HomeChhattisgarhसारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण सफलतापूर्वक सम्पन्न...

Date:

सारंगढ़ : 05 जून 2025

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हुआ। प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने बताया कि यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण और समयबद्ध ढंग से संपादित की गई है, जिसका उद्देश्य स्कूलों में शिक्षकों की संख्या को वास्तविक आवश्यकता के अनुसार संतुलित करना है।

बिलाईगढ़ विकासखंड में प्रा.शा. खपरीडीह में 137 बच्चों पर केवल 1 शिक्षक था, जिसे अब 6 शिक्षक मिल गए हैं, जबकि सलोनीकला में 49 बच्चों पर 7 शिक्षक थे, जो अब 3 रह गए हैं। राजापारा में केवल 2 बच्चों पर 6 शिक्षक थे, जिन्हें अन्य जरूरतमंद स्कूलों में भेजा गया। वहीं कोसीर हाईस्कूल में 175 बच्चों के लिए अब 2 व्याख्याता पदस्थ किए गए हैं।

यह भी पढ़े :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल को अर्पित की श्रद्धांजलि…

बरमकेला के 7 स्कूल जो वर्षों से शिक्षकविहीन थे, वहां अब 2-2 शिक्षक भेजे गए हैं। जिले में कुल 394 प्राथमिक शिक्षक, 69 व्याख्याता, 61 मिडिल स्कूल शिक्षक, 12 प्रधानपाठक और 2 ट्रायबल स्कूल शिक्षकों का नवीन पदस्थापन किया गया है।

जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने बताया कि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. पटेल ने सभी शिक्षकों से अपील की है कि वे अपने नए स्कूलों में कार्यभार ग्रहण कर बच्चों के सर्वांगीण विकास में योगदान दें।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related