32.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

आईपीएल-2025, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर बनाया खिताबी मुकाबले में स्थान…

HomeNationalNEW DELHIआईपीएल-2025, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर बनाया खिताबी मुकाबले...

Date:

नई दिल्ली : 03 जून 2025

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का खिताबी मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मुकाबले में पंजाब की टीम 14.1 ओवरों में केवल 101 रन पर सिमट गई थी, जबकि आरसीबी ने महज 10 ओवरों में जीत हासिल कर ली।

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही, जहां केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू सके। पंजाब के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 17 गेंदों में सर्वाधिक 26 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने 3-3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जवाब में आरसीबी के फिलिप सॉल्ट ने 27 गेंदों में नाबाद 56 रन की शानदार पारी खेली, जिससे टीम ने आसानी से मुकाबला अपने नाम किया।

यह भी पढ़े :अम्बिकापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए…

हालांकि, पंजाब किंग्स को क्वालीफायर-1 में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन क्वालीफायर-2 में उसने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट खोकर 203 रन बनाए थे, जिसका जवाब पंजाब ने एक ओवर पहले देते हुए दिया। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल थे।

टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड:

आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल 36 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने समान रूप से 18-18 जीत दर्ज की है। पिछली 10 भिड़ंतों में पंजाब किंग्स ने चार और आरसीबी ने छह मुकाबलों में जीत हासिल की है। इस हिसाब से मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की संभावना है।

टीमों की संभावित सूची:

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, मयंक अग्रवाल, ब्लेसिंग मुजरबानी, टिम सीफर्ट।
  • पंजाब किंग्स: नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, पायला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, अजमतुल्ला उमरजई, आरोन हार्डी, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, काइल जैमीसन।

यह खिताबी मुकाबला आईपीएल-2025 के विजेता की राह तय करेगा। फैंस इस मुकाबले के लिए बेहद उत्साहित हैं क्योंकि दोनों ही टीमें फॉर्म में हैं और हर मोड़ पर मुकाबला रोमांचक रहने वाला है

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

तेल की कीमतों में उछाल: पेट्रोल-डीजल फिर महंगे: पश्चिम एशिया संकट का सीधा असर भारतीय जेब पर…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क /छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नायरा एनर्जी ने पेट्रोल...