22.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

देवांगन महाकुंभ 2025 : रायपुर में देवांगन समाज का भव्य आयोजन, समाज के प्रतिभावान जनों को किया गया सम्मानित…

HomeChhattisgarhदेवांगन महाकुंभ 2025 : रायपुर में देवांगन समाज का भव्य आयोजन, समाज...

Date:

रायपुर: 01 जून 2025

आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में देवांगन समाज द्वारा भव्य देवांगन महाकुंभ – 2025 का आयोजन किया गया। यह आयोजन समाज की जागरूकता, एकजुटता और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, विशिष्ट कार्यों में विशेषज्ञता रखने वाले समाज के गौरवों एवं विशिष्ट जनों का सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वक्ता ने समाज की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि “देवांगन समाज जागरूक, संगठित एवं शिक्षित समाज है। देवांगन महाकुंभ जैसा आयोजन समाज को एक नई दिशा प्रदान करता है। आयोजन के लिए समाज के प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई देता हूँ।”

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, अन्य जनप्रतिनिधि, देवांगन समाज के पदाधिकारी एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कृति और उन्नति को लेकर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। देवांगन महाकुंभ – 2025 समाज के लिए प्रेरणा और गर्व का विषय बनकर सामने आया।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजधानी में तीसरे दिन भी चला ‘टीम प्रहरी’ अभियान, बाजारों से हटे अतिक्रमण, यातायात हुआ सुगम…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: राजधानी में ‘टीम प्रहरी’ अभियान के तहत लगातार...

रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 35 लाख से अधिक का माल जब्त, कई थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स (मुख्य बिंदु) शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस...