18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रायपुर: हीरोइन बेचते दो तस्कर गिरफ्तार, ₹1.49 लाख की नशीली पदार्थ जब्त…

HomeChhattisgarhरायपुर: हीरोइन बेचते दो तस्कर गिरफ्तार, ₹1.49 लाख की नशीली पदार्थ जब्त...

Date:

रायपुर : 01 जून 2025

राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को हिरासत में लिया है। ये दोनों आरोपी एक आल्टो कार में बैठकर नशीले पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सूचना मिली कि नया बाइपास रोड स्थित पंजाबी ढाबा के सामने दो युवक एक कार में बैठकर हीरोइन की तस्करी कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर इलाके की घेराबंदी की और आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिलवेस्टर रोजेश, निवासी आमानाका, और विजय सिन्हा, निवासी हीरापुर आमानाका, रायपुर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने हीरोइन छिपाकर रखी है। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उनके पास से 14 ग्राम 9 मिलीग्राम हीरोइन बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 1 लाख 49 हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस मामले में और जांच कर रही है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान को बल मिला है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर में नशे के सौदागरों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...