18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

राशिफल : 01 जून 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …

HomeRASHIPHALराशिफल : 01 जून 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का...

Date:

रायपुर : 01 जून 2025

आज 1 जून दिन रविवार है और आज चंद्रमा का संचार आश्लेषा नक्षत्र से कर्क उपरांत सिंह राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज वसुमान नामक शुभ योग बन रहा है। दरसल आज चंद्रमा से दसवें और ग्यारहवें भाव में शुभ ग्रहों की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आज का दिन वृषभ, कन्या और मकर राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आइए जानते हें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

मेष राशि, विलासिता संबंधी वस्तु पर धन खर्च होगा

आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके लिए यात्रा का भी संयोग बन रहा है। लैकिन आपको आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा,अधिक तले-भुने भोजन से आपको बचना होगा। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। विलासिता संबंधी वस्तुओं की भी आज आप खरीदारी करेंगे। वैवाहिक जीवन में आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से फायदा मिल सकता है। लेकिन लेन देन में आप आज सतर्कता बरतें। बच्चों की ओर से आज का दिन अनुकूल रहेगा, आप आज बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिता सकते हैं। बिजनेस में दिन का दूसरा भाग अधिक अनुकूल और लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि,पैतृक धन संबंधी का भी लाभ मिलेगा

आज वृषभ राशि से चंद्रमा का संचार चतुर्थ उपरांत पंचम भाव में होगा। ऐसे में आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए रोमांटिक रहने वाला है। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का भी मौका मिलेगा। दिन का पहला आपका लिए अधिक सुकून भरा है रहेगा। माता-पिता से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। पैतृक धन संपत्ति का भी आज आप लाभ पा सकेंगे। होटल और यात्रा संबंधी कारोबार से जुड़े जातकों को आज विशेष रूप से फायदा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी सक्रियता बनी रहेगी।

मिथुन राशि, अटके हुए पारिवारिक काम आज पूरे होंगे, धन खर्च होगा

मिथुन राशि के लिए आज दिन का पहला भाग तनावपूर्ण रह सकता है। आपको आज किसी मित्र या परिचित की मदद के लिए आगे आना होगा। व्यवहार में आपको आज संयम रखने की जरूरत है, नहीं तो किसी करीबी व्यक्ति के साथ आपका मन मुटाव हो सकता है। आपको आज अपने कुछ अटके हुए पारिवारिक काम को भी पूरा करना होगा। वाहन और सुख साधनों पर भी आज आपका धन खर्च हो सकता है। आपको आज प्रॉपटी से संबंधित काम में सफलता मिलेगी। बच्चों की शिक्षा से संबंधित किसी चिंता का आज समाधान हो सकता है। लेकिन बिजने के मामले में दिन कुछ कमजोर रह सकता है।

कर्क राशि,किसी जरूरी काम से यात्रा करनी होगी

कर्क राशि से आज चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होने जा रहा है। ऐसे में आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। आपको आज घर के वरिष्ठ सदस्यों खास तौर पर पिता की ओर से मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। अगर आप संपत्ति संबंधी किसी विवाद को लेकर चिंतित हैं तो किसी वरिष्ठ सदस्य से बात कर सकते हैं। आपको एक से अधिक काम हाथ में लेने के बजाय पहले अपने महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने होंगे। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखना चाहिए, अन्यथा आपको पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। किसी जरूरी काम से आप अचानक यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि, विरोधियों से सतर्क रहना होगा

सिंह राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपने पिछले कुछ निर्णयों को लेकर उलझन और परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों से आप उबरने में सफल रहेंगे और आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। आपको आज बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। प्रेमी के साथ कहीं यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

कन्या राशि, दिन बेहतरीन रहने वाला रहेगा

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि चंद्रमा के गोचर से आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको काफी काम करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियां को समय पर पूरी कर पाएंगे। प्रोपर्टी का काम करने वाले जातकों को आज बिजनेस में लाभ होगा। आप आज किसी बचत योजना में भी धन लगा सकते हैं। आप अपने प्रिय के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन अगर आपके माता-पिता आपको कोई जिम्मेदारी देते हैं तो आपको उसे समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो वे आपसे नाराज हो सकते हैं।

तुला राशि, दिन खर्चीला रहेगा

तुला राशि के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है, लेकिन आपको किसी से पैसा उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। आपकी व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग और अच्छी खबर मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आपको चिंता होगी और धन भी खर्च करना होगा। आपको आज रुचिकर भोजन मिलेगा।

वृश्चिक राशि,दिन मिश्रित फलदायी होगा

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपनी माता की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिंतित रहेंगे और व्यापार में मन मुताबिक मुनाफा न मिलने के कारण आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आप अपने दैनिक खचों को आसानी से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। यदि विद्यार्थियों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था तो उसका परिणाम हर्षदायक हो सकता है। आपको आज घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है।

धनु राशि,धर्म कर्म के काम में रुचि रहेगी

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने मन में नकारात्मक विचार लाने से बचना होगा, अन्यथा आप परेशान रहेंगे। आप दान-पुण्य के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही दिक्कतों के बारे में अपने परिवार वालों से बात करनी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने साथी के साथ किसी भी बहस में नहीं पड़ना चाहिए, अन्यथा यह लड़ाई लंबी चल सकती है। व्यापारिक मामलों में आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।

मकर राशि,किसी शुभ काम में भाग ले सकते हैं

मकर राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन सूर्यदेव की कृपा से लाभदायक रहेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत पाएंगे। आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे और साझेदारी में कोई काम करने की योजना बना सकते हैं। आप अपने माता-पिता से किसी महत्वपूर्ण मामलों में सहयोग और लाभ पाएंगे। आपके परिवार में किसी शुभ काम का आयोजन हो सकता है।

कुंभ राशि,उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उम्मीद से अधिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज रुचिकर भोजन मिलने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके कार्यस्थल पर कोई समस्या चल रही है तो आज उसका निदान हो सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों को आज का दिन उम्मीद से अधिक लाभ देने वाला रहेगा। यदि आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देते हैं तो अपने जीवनसाथी से चर्चा करने के बाद ही दें, अन्यथा रिश्तों में तनाव आ सकता है। संतान से संबंधित किसी समस्या का सामाधा होगा।

मीन राशि, आपके लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपकी राशि में शनि महाराज बैठकर आपको मानसिक उलझन दे सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी ऊर्जा अन्य गतिविधियों में लगाने की बजाय अपने काम पर लगाना चाहिए। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। बाहरी खान पान से परहेज रखें। आपको आज यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। किसी तीर्थयात्रा पर भी आज आप जा सकते हैं।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आज का राशिफल: 11 फरवरी 2026…

आज चंद्रदेव का वृश्चिक राशि में गोचर मन की...

राशिफल : 08 फरवरी 2026; जाने आज का राशिफल …

आज 08 फरवरी 2026 ; सितारों की स्थिति बता...

आज का राशिफल : 06 फरवरी 2026;जाने क्या कहता है आपका राशि …

आज का दिन ग्रहों की दृष्टि से जल्दबाज़ी से...