21.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विशेष प्रशिक्षण शुरू: रमन सिंह बोले – सफल विधायक के पीछे होती है मजबूत पीए की टीम…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ विधानसभा में विशेष प्रशिक्षण शुरू: रमन सिंह बोले - सफल विधायक...

Date:

रायपुर: 30 मई 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंत्रियों और विधायकों के निजी सचिवों, कार्यालय सहायकों और OSD के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों का अहसास दिलाते हुए कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।

डॉ. रमन सिंह ने कहा, “एक सफल विधायक के पीछे उसकी पीए टीम की बड़ी भूमिका होती है। अगर विधायक सुबह 11 बजे तक सोते रहते हैं तो अगली बार और ज्यादा सोएंगे, क्योंकि तब उन्हें कोई नहीं बचा पाएगा।”

उन्होंने निज सचिवों को चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ पीए अपने ही विधायक को कमजोर करने में लगे रहते हैं, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने सभी को ढाबों और सार्वजनिक जगहों में होने वाली चर्चाओं से बचने की सलाह दी, क्योंकि ऐसी बातें पूरे प्रदेश में फैल जाती हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने निज सचिवों को अपने क्षेत्र के 100 से 200 सक्रिय कार्यकर्ताओं का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का सुझाव दिया और उसमें क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक कार्यों की जानकारी नियमित रूप से साझा करने को कहा। साथ ही ई-ऑफिस प्रणाली को भी सक्रिय रूप से अपनाने की बात कही।

डॉ. सिंह ने कहा, “जहां कम माला पहनाई जाती है, वहीं के कार्यकर्ता चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। ऐसे क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम जरूर आयोजित करें।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि राज्य की तीन करोड़ की आबादी में से सिर्फ 100 लोग ही विधायक चुने गए हैं, इसलिए यह जिम्मेदारी बहुत बड़ी है और इसे पूरी गंभीरता से निभाना चाहिए।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related