29.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

छत्तीसगढ़ में 1 से 7 जून तक ‘चावल उत्सव’, तीन माह का राशन एकसाथ मिलेगा…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में 1 से 7 जून तक ‘चावल उत्सव’, तीन माह का...

Date:

रायपुर : 30 मई 2025
छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के 81 लाख से अधिक राशन कार्डधारी परिवारों के लिए 1 से 7 जून तक ‘चावल उत्सव’ का आयोजन कर रही है। इस अवधि में पात्र लाभार्थियों को जून, जुलाई और अगस्त महीने का चावल एकमुश्त वितरित किया जाएगा। सरकार की इस पहल का उद्देश्य समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना और वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी व सुगम बनाना है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश की सभी 13,928 उचित मूल्य दुकानों में चावल वितरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। दुकानों में चावल का भंडारण तेज़ी से चल रहा है, ताकि वितरण के समय किसी प्रकार की कमी न हो।

ई-पॉस मशीन से वितरण और निगरानी:
खाद्य विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने 28 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला कलेक्टरों, खाद्य अधिकारियों और नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधकों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक दुकान में चावल का वितरण ई-पॉस मशीन द्वारा बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के बाद ही किया जाए और लाभार्थियों को रसीद देना अनिवार्य होगा। यह प्रक्रिया पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करेगी।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में समय से पहले पहुंचा मानसून, कई हिस्सों में बारिश के बाद मौसम में राहत…

मानसून को देखते हुए विशेष व्यवस्था:
प्रदेश की 249 ऐसी उचित मूल्य दुकानें, जो मानसून में दुर्गम हो जाती हैं, वहां भी विशेष तैयारी की गई है। इन दुकानों में जून माह में ही अग्रिम चावल भंडारण के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के दौरान भी राशन वितरण में कोई बाधा न आए।

चावल उत्सव का उद्देश्य:
‘चावल उत्सव’ केवल राशन वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का एक सशक्त उदाहरण है, जिसका उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक समय पर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजधानी में तीसरे दिन भी चला ‘टीम प्रहरी’ अभियान, बाजारों से हटे अतिक्रमण, यातायात हुआ सुगम…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: राजधानी में ‘टीम प्रहरी’ अभियान के तहत लगातार...

रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 35 लाख से अधिक का माल जब्त, कई थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स (मुख्य बिंदु) शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस...