19.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

कोरोना का कहर: देशभर में 1251 एक्टिव केस, इंदौर में 4 नए मरीज मिले, केरल सबसे ज्यादा प्रभावित…

HomeChhattisgarhकोरोना का कहर: देशभर में 1251 एक्टिव केस, इंदौर में 4 नए...

Date:

रायपुर: 29 मई 2025

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है और मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, देशभर में कोरोना के कुल 1251 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं, जबकि अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्यप्रदेश के इंदौर में भी संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। बुधवार को शहर में कोरोना के 4 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से तीन लोग हाल ही में यूके, केरल और मुंबई से लौटे हैं। इंदौर में पिछले 5 दिनों में कुल 11 नए केस सामने आ चुके हैं, जबकि जनवरी 2025 से अब तक कुल 15 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।

केरल इस बार सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बनकर सामने आया है, जहां कुल 430 मरीज मिले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 325 केस, जिनमें से 316 केवल मुंबई के हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस बार कोरोना के चार नए वैरिएंट LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 देश में फैल रहे हैं। स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों कई राज्यों के दौरे पर हैं, इसलिए PM के आसपास 100 मीटर की परिधि में रहने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच अनिवार्य की गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें और मास्क पहनने जैसे एहतियाती उपाय अपनाएं।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...