18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमान का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व स्वच्छता पर दिया जोर…

HomeChhattisgarhप्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमान का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं के...

Date:

कोरबा : 28 मई 2025

कलेक्टर अजीत वसंत ने आज विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए केन्द्र में स्वच्छता बनाए रखने और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी, महिला एवं पुरुष वार्ड, प्रसव कक्ष, प्रयोगशाला सहित पूरे परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर वसंत ने केन्द्र में तैनात स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों की स्वीकृत, दर्ज एवं रिक्त पदों की जानकारी ली और सभी कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहकर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े :भिलाई इस्पात संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था होगी और सख्त, ठेका श्रमिकों का अनिवार्य होगा पुलिस वैरिफिकेशन; एसएसपी दुर्ग…

इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, प्रसव की सुविधाओं को बेहतर बनाने और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि सभी प्रसव शत-प्रतिशत सुरक्षित ढंग से हों, इसके लिए मितानिनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) से हुई नियुक्तियों की जानकारी भी प्राप्त की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा तुलाराम भारद्वाज सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...