16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

राज्यपाल रमेन डेका ने कांकेर में गौशाला का किया लोकार्पण, महिला स्व-सहायता समूहों से की मुलाकात…

HomeChhattisgarhराज्यपाल रमेन डेका ने कांकेर में गौशाला का किया लोकार्पण, महिला स्व-सहायता...

Date:

कांकेर : 28 मई 2025

राज्यपाल रमेन डेका ने आज कांकेर जिले के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में नव निर्मित गौशाला का लोकार्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों और अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से आई महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अपने-अपने समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने सिलाई-कढ़ाई, मसाला निर्माण, सब्जी उत्पादन, मुर्गी व बकरी पालन जैसे आयमूलक गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।

यह भी पढ़े :रायपुर जिले में 389 स्कूलों का हुआ युक्तियुक्तकरण, शिक्षा की गुणवत्ता में आएगा सुधार…

राज्यपाल ने महिलाओं के आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “विपरीत परिस्थितियों में भी महिलाएं जिस तरह से मेहनत कर रही हैं, वह प्रेरणादायक है।” उन्होंने कहा कि महिलाएं इसी तरह समर्पण और आत्मविश्वास से कार्य करती रहीं तो न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, बल्कि समाज भी सशक्त बनेगा।

राज्यपाल ने विशेष रूप से बकरी पालन को लाभकारी व्यवसाय बताते हुए इसे बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कम पूंजी में शुरू होने वाला यह कार्य ग्रामीण महिलाओं के लिए एक स्थायी आमदनी का जरिया बन सकता है।

इस अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...