22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

डूमरतराई थोक सब्जी मंडी का 15वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, 3000 लोगों ने भंडारे का लाभ उठाया…

HomeChhattisgarhडूमरतराई थोक सब्जी मंडी का 15वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया,...

Date:

रायपुर : 24 मई 2025 (भूषण )

राजधानी रायपुर स्थित डूमरतराई थोक सब्जी मंडी के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर शानिवार को श्री राम थोक सब्जी विक्रेता समिति, डूमरतराई द्वारा भव्य आम भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 3000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन का लाभ उठाया।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशाल भंडारे में मंडी अध्यक्ष श्री टी. श्रीनिवास रेड्डी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उनके साथ ईश्वर पंजवानी, मोहन रोहरा, गजेन्द्र अग्रवाल, राजा साहू, हरीश बाबरिया, राजा पंजवानी, अमित गुप्ता, सेवक मटलानी, सुशील साहू, सुरेश चंद्राकर, लालू पमवानी, शशि बजाज और मोहित केशवानी सहित बड़ी संख्या में मंडी के व्यापारी व आमजन शामिल हुए।

मंडी परिसर में आयोजित इस भंडारे में श्रद्धालु और व्यापारी बंधुओं ने मिलकर भोजन ग्रहण किया। आयोजन की व्यवस्था को लेकर समिति की सराहना की गई। मंडी अध्यक्ष श्री रेड्डी ने कहा कि यह आयोजन व्यापारी एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार जताया।

श्री राम थोक सब्जी विक्रेता समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मंडी की स्थापना दिवस पर ऐसे आयोजनों के माध्यम से सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाया जाता है। भविष्य में भी सामाजिक सेवा के लिए समिति इसी प्रकार सक्रिय रहेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों और मंडी व्यवसायियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपस्थितजनों ने भी आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related