27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 70 लाख से अधिक की विकास योजनाओं का किया भूमिपूजन…

HomeChhattisgarhपंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 70 लाख से अधिक की विकास योजनाओं...

Date:

कवर्धा : 24 मई 2025

पंडरिया क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को नई गति देते हुए विधायक भावना बोहरा ने शनिवार को ग्राम कुम्ही, बोड़तरा खुर्द और छीतापार कला में 70 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।इन कार्यों में चेक डेम, सीसी रोड, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और शौचालय निर्माण जैसे विकास कार्य शामिल हैं। साथ ही कुम्ही से बोड़तरा मार्ग के 3.32 करोड़ रुपये लागत वाले नवीनीकरण कार्य की जानकारी भी दी गई।

ग्राम कुम्ही में 15.72 लाख, बोड़तरा खुर्द में 20 लाख और छीतापार कला में लगभग 35 लाख रुपये के कार्यों की आधारशिला रखी गई।विधायक बोहरा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “गांवों के विकास से ही राज्य की प्रगति संभव है। हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, महिलाओं को सशक्त बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।”

यह भी पढ़ें :दिल्ली में कोविड मामलों में बढ़ोतरी, सरकार ने अस्पतालों के लिए नई एडवाइजरी जारी की…

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे सुशासन तिहार को जनता से सीधा संवाद और त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विधायक बोहरा ने सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...