रेलवे ट्रैक से पेंड्रॉल क्लिप चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, RPF ने की कार्रवाई…

HomeCHHATTISGARHरेलवे ट्रैक से पेंड्रॉल क्लिप चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, RPF ने...

Date:

राजनांदगांव : 24 मई 2025

राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड में रेलवे पथ विभाग की सामग्री की चोरी की कोशिश को रेल सुरक्षा बल (RPF) ने विफल कर दिया। चिखली ब्रिज के पास एक संदिग्ध व्यक्ति सफेद बोरी के साथ छिपा हुआ पाया गया। जांच में बोरी से रेलवे की 20 पेंड्रॉल क्लिप बरामद हुईं। RPF ने मौके से आरोपी निर्मल कुमार साहू (47) को गिरफ्तार किया है। वह स्टेशन पारा, वार्ड नंबर 11, चिखली थाना क्षेत्र का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मजदूरी करता है और खुले में पड़ी रेलवे सामग्री को देखकर उसे बेचने की नीयत से चोरी कर रहा था।

यह भी पढ़े :हाईकोर्ट ने पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलसचिव की नियुक्ति को अवैध ठहराया…

यह कार्रवाई दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त दीप चंद्र आर्य के निर्देशन में और RPF थाना प्रभारी राजनांदगांव तरुणा साहू के नेतृत्व में 23 मई की रात गुप्त निगरानी के दौरान की गई। आरोपी के पास रेल संपत्ति रखने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। इस मामले में आरोपी पर रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम 1966 की धारा 3(अ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाद में उसे विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मानवाधिकारों और दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया। RPF की तत्परता से रेल संपत्ति की बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम हो गई।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...