20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

समाधान शिविर में सांसद भोजराज नाग का फूटा गुस्सा; PHE अफसर को लगाई फटकार…

HomeChhattisgarhसमाधान शिविर में सांसद भोजराज नाग का फूटा गुस्सा; PHE अफसर को...

Date:

कांकेर : 24 मई 2025

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु चलाए जा रहे सुशासन तिहार अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत गुरुवार को कोयलीबेड़ा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कांकेर सांसद भोजराज नाग अपने पुराने तेवर में नजर आए। ग्रामीणों द्वारा जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों की शिकायत करने पर सांसद ने मंच से ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता (PHE इंजीनियर) को जमकर फटकार लगाई। सांसद नाग ने आरोप लगाया कि विभाग ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा और कमीशनखोरी में लिप्त है। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, “सुशासन तिहार को मजाक बनाकर रख दिया है, ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं करते, सिर्फ कमीशन खाते हो।

यह भी पढ़े :वरिष्ठ समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल जी का 96 वर्ष की आयु में निधन; अंतिम यात्रा 25 मई को…

उन्होंने अफसर को चेताते हुए कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान होना चाहिए, अन्यथा सख्त कदम उठाए जाएंगे। मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सामने यह पूरी घटना घटी, जिससे पूरे शिविर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत कई जगहों पर अधूरे पाइपलाइन कार्य और जलापूर्ति की दिक्कतें अब भी बनी हुई हैं। सांसद ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अभियान की गंभीरता को समझें और शिकायतों का समाधान समय-सीमा में सुनिश्चित करें।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...