दुर्ग बस स्टैंड से 21 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने किया जब्त…

HomeCHHATTISGARHदुर्ग बस स्टैंड से 21 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने किया जब्त...

Date:

दुर्ग : 22 मई 2025

शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यात्री बस की डिग्गी से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने कुल 21 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई मंगलवार को की गई।

एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बस क्रमांक OD 08-9792 जो दुर्ग बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के पास खड़ी थी, उसकी डिग्गी में ब्राउन और बैगनी रंग के दो ट्रॉली बैग में संदिग्ध सामग्री रखी गई है। सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस की डिग्गी की तलाशी ली।

यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी…

ट्रॉली बैग से मिला टेप में पैक गांजा

तलाशी के दौरान डिग्गी में रखे दो ट्रॉली सूटकेस मिले। जब उन्हें खोला गया तो उनके अंदर ब्राउन टेप में पैक किए गए 12 पैकेट पाए गए, जिनमें गांजा भरा हुआ था। कुल वजन 21 किलोग्राम निकला।

पुलिस ने गांजा और सूटकेस जब्त कर लिए हैं। इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह अब पता लगाया जा रहा है कि यह गांजा किसके द्वारा रखा गया था और इसे कहां भेजा जाना था।

सख्त निगरानी में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए निगरानी और चेकिंग बढ़ाई जाएगी। आने-जाने वाली बसों की नियमित जांच की जाएगी ताकि मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाई जा सके।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...