23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

जम्मू सीमा पर BSF का बड़ा एक्शन: पांच पाकिस्तानी चौकियां और आतंकी लॉन्च पैड तबाह, भारत ने पाक अधिकारी को 24 घंटे में देश छोड़ने का दिया आदेश…

HomeNationalJAMMU KASHMIRजम्मू सीमा पर BSF का बड़ा एक्शन: पांच पाकिस्तानी चौकियां और आतंकी...

Date:

जम्मू कश्मीर : 22 मई 2025

जम्मू: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए पाकिस्तान की ओर स्थित पांच चौकियों और एक आतंकी लॉन्च पैड को पूरी तरह तबाह कर दिया है। हालांकि, यह ऑपरेशन किस दिन चलाया गया था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। BSF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इस कार्रवाई की जानकारी मीडिया को दी।

पाकिस्तान को दिया करारा जवाब:

BSF कमांडेंट चंद्रेश सोना ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग का भारतीय सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा, “हमने पाकिस्तान की कई सैन्य संपत्तियों को नष्ट कर दिया है। खासकर मस्तपुर क्षेत्र में स्थित एक आतंकी लॉन्च पैड को पूरी तरह तबाह किया गया है। इसके अलावा दुश्मन की पांच चौकियां और कई बंकर भी ध्वस्त कर दिए गए हैं।”

कमांडेंट सोना के अनुसार, यह कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही गोलीबारी के जवाब में की गई। BSF की यह रणनीतिक कार्रवाई न सिर्फ एक जवाबी कार्रवाई थी, बल्कि सीमा पार आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए एक सख्त संदेश भी था।

भारत का कड़ा रुख, पाक अधिकारी निष्कासित:

इस बीच भारत सरकार ने भी पाकिस्तान को कूटनीतिक स्तर पर सख्त संदेश दिया है। बुधवार शाम को भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग (हाई कमीशन) के एक अधिकारी को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया। यह बीते आठ दिनों में दूसरी बार हुआ है जब भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को निष्कासित किया है। इससे पहले 13 मई को एक अन्य अधिकारी को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर भारत से जाने को कहा गया था।

जासूसी का आरोप:

विदेश मंत्रालय ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि निष्कासित अधिकारी अपने कूटनीतिक पद के अनुरूप आचरण नहीं कर रहा था। मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, उस पर भारत में जासूसी और गोपनीय सूचनाएं जुटाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। यह कार्रवाई वियना कन्वेंशन के तहत भारत के अधिकार क्षेत्र में आती है।

बढ़ते तनाव के संकेत:

BSF की सीमा पार जवाबी कार्रवाई और राजनयिक निष्कासन दोनों घटनाएं यह संकेत दे रही हैं कि भारत अब सीमा पर किसी भी तरह की उकसावे वाली कार्रवाई को नजरअंदाज करने के मूड में नहीं है। सीमा पर बढ़ते तनाव और आतंकी गतिविधियों की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमरनाथ यात्रा 2025: अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं बाबा बर्फानी के दर्शन…

जम्मू-कश्मीर: 14 जुलाई 2025 जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बीच...

अमरनाथ यात्रा ;आज पहला जत्था करेगा बाबा बर्फानी का दर्शन…

जम्मू: 03 जुलाई 2025 पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर...