23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

आरंग में अवैध रेत परिवहन कर रहे हाइवा ने युवक को कुचला, मौके पर मौत – ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…

HomeChhattisgarhARANGआरंग में अवैध रेत परिवहन कर रहे हाइवा ने युवक को कुचला,...

Date:

आरंग (रायपुर): 21 मई 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे आरंग क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ जन आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में रेत ले जा रहे एक तेज़ रफ़्तार हाइवा ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का छत्तीसगढ़ दौरा…

हादसे के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया और अवैध रेत परिवहन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने बातचीत करने से इनकार कर दिया।

कुछ देर बाद आरंग विधायक गुरु खुशवंत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। विधायक के समझाने के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया।

प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। ग्रामीणों की मांग है कि क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत परिवहन पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेत से लदे हाइवा वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...