31.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रायगढ़ में 9 लाख रुपए लेकर फरार हुए दो वर्कर, पुलिस कर रही तलाश…

HomeChhattisgarhरायगढ़ में 9 लाख रुपए लेकर फरार हुए दो वर्कर, पुलिस कर...

Date:

रायगढ़ : 18 मई 2025

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरसिया के चावल व्यापारी श्याम अग्रवाल के दो कर्मचारी 9 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। यह घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

श्याम अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के गुना जिले के रहने वाले आशीष गोयल और कबीर सोलंकी को चावल और पेमेंट लेन-देन के लिए रखा था। 13 मई को दोपहर 3 बजे उन्होंने दोनों को रायगढ़ के सरला विला निवासी नवल अग्रवाल से 9 लाख रुपए लाने भेजा। दोनों शाम 4:30 बजे रायगढ़ पहुंचे और रुपए लेकर बाइक से खरसिया के लिए रवाना हो गए, लेकिन शाम 7:30 बजे तक वहां नहीं पहुंचे। कई बार कॉल करने पर भी मोबाइल स्विच ऑफ मिला, जिससे श्याम अग्रवाल को शक हुआ। उन्होंने खुद तलाश की, पर जब कोई जानकारी नहीं मिली तो चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 3(5)-BNS और 316(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों युवकों की तलाश जारी है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...